
Valentine's Day: 14 फरवरी को दुल्हन बनकर पति राज कौशल के घर आई थीं मंदिरा बेदी, आज मनातीं 23वीं सालगिरह
AajTak
वैलेंटाइन्ड डे के इस खास दिन पर मंदिरा का राज को मिस करना लाजिमी है. 22 सालों तक दोनों ने इस दिन को स्पेशल तरीके से मनाया और राज के निधन के बाद मंदिरा का यह पहला वैलेंटाइन डे है जब उन्हें अपने पति की यादों के सहारे इस दिन को काटना है.
14 फरवरी यानी वैलेंटाइन्स डे. 23 साल पहले आज ही के दिन एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने राज कौशल संग सात जन्मों तक साथ देने का वचन लिया था. 14 फरवरी 1999 को मंदिरा और राज कौशल शादी के बंधन में बंधे थे. लेकिन किस्मत का खेल देखिए, दोनों का हंसता खेलता परिवार एक झटके में बिखर गया. राज की अचानक मौत ने मंदिरा की जिंदगी में सूनापन ला दिया.
आज शादी की 23वीं सालगिरह पर मंदिरा ने अपनी वेडिंग फोटोज शेयर कर राज को याद किया है. उन्होंने टूटे दिल की इमोजी के साथ लिखा 'आज 23वीं वेडिंग एनिवर्सरी होती #Valentines Day'.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











