
Vaishakh Vivah Shubh Muhurt: वैशाख में विवाह के 15 शुभ मुहूर्त, शादी के लिए शुभ ये तारीखें
AajTak
वैशाख लगते ही खरमास खत्म हो गया है और इसी के साथ शुभ कार्यों पर लगी पाबंदियां भी अब खत्म हो चुकी हैं. ऐसे में विवाह, सगाई, मुंडन, भवन निर्माण, गृह प्रवेश, नामकरण और वाहन खरीदने का शुभ समय आ गया है. सूर्य के मीन राशि में जाते ही खरमास लग जाता है, जिसमें शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं.
वैशाख का महीना 17 अप्रैल से लेकर 15 मई तक रहने वाला है. वैशाख लगते ही खरमास खत्म हो गया है और इसी के साथ शुभ कार्यों पर लगी पाबंदियां भी अब खत्म हो चुकी हैं. ऐसे में विवाह, सगाई, मुंडन, भवन निर्माण, गृह प्रवेश, नामकरण और वाहन खरीदने का शुभ समय आ गया है. सूर्य के मीन राशि में जाते ही खरमास लग जाता है, जिसमें शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं. अब वैशाख माह में मंगल कार्यों के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं.
गृह प्रवेश के लिए मुहूर्त सोमवार, 02 मई को रात 12 बजकर 33 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 40 मिनट तक बुधवार, 11 मई को शाम 07 बजकर 28 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 33 मिनट तक गुरुवार, 12 मई को सुबह 05 बजकर 32 मिनट से शाम 06 बजकर 53 मिनट तक शुक्रवार 13 मई को शाम 06 बजकर 49 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 31 मिनट तक शनिवार, 14 मई को सुबह 05 बजकर 31 मिनट से दोपहर 03 बजकर 24 मिनट तक
विवाह के लिए मुहूर्त वैशाख के महीने में विवाह के कुल 15 शुभ मुहूर्त हैं. 17 अप्रैल, 19 अप्रैल, 20 अप्रैल, 21 अप्रैल, 22 अप्रैल, 23 अप्रैल, 24 अप्रैल, 27 अप्रैल, 02 मई, 03 मई, 09 मई, 10 मई, 11 मई, 12 मई और 15 मई विवाह के लिए सबसे शुभ तारीखें हैं.
नामकरण के लिए मुहूर्त वैशाख में नामकरण के लिए कुल 11 शुभ मुहूर्त हैं. 19 अप्रैल, 20 अप्रैल, 21 अप्रैल, 24 अप्रैल, 28 अप्रैल, 3 मई, 4 मई, 5 मई, 8 मई, 12 मई और 13 मई नामकरण के लिए सबसे अच्छे दिन हैं. इसके अलावा 20 अप्रैल, 25 अप्रैल, 26 अप्रैल, 4 मई, 6 मई, 13 मई और 14 मई मुंडन के लिए शुभ है.
खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त वैशाख में वाहन मकान, दुकान, फ्लैट, प्लॉट या कोई अन्य प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कुल 07 शुभ मुहूर्त हैं. 21 अप्रैल, 26 अप्रैल, 6 मई, 7 मई, 10 मई, 11 मई और 15 मई को प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं.

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











