
Vaishakh 2021: क्या है वैशाख मास का महत्व, इस महीने किन बातों का रखें ध्यान?
AajTak
Vaishakh 2021: मुख्य रूप से इस महीने में भगवान विष्णु, परशुराम और देवी की उपासना की जाती है. साल में केवल एक बार श्री बांके बिहारी जी के चरण दर्शन भी इसी महीने में होते हैं. इस महीने में गंगा या सरोवर स्नान का विशेष महत्व है.
Vaishakh 2021:आमतौर पर वैशाख का महीना अप्रैल मई में शुरू होता है. विशाखा नक्षत्र से संबंध होने के कारण इसको वैशाख कहा जाता है. इस महीने में धन प्राप्ति और पुण्य प्राप्ति के तमाम अवसर आते हैं. मुख्य रूप से इस महीने में भगवान विष्णु, परशुराम और देवी की उपासना की जाती है. साल में केवल एक बार श्री बांके बिहारी जी के चरण दर्शन भी इसी महीने में होते हैं. इस महीने में गंगा या सरोवर स्नान का विशेष महत्व है. आमतौर पर इसी समय से लोक जीवन में मंगल कार्य शुरू होते हैं. इस बार वैशाख का महीना 28 अप्रैल से 26 मई तक रहेगा. वैशाख महीने के मुख्य व्रत और त्योहार इस महीने में शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा उपासना की जाती है. इसी महीने में भगवान बुद्ध और परशुराम का जन्म भी हुआ था. इस महीने में भगवान ब्रह्मा ने तिलों का निर्माण किया था अतः तिलों का विशेष प्रयोग भी होता है. इसी महीने में धन और संपत्ति प्राप्ति का महापर्व अक्षय तृतीया भी आता है. इसी महीने में मोहिनी एकादशी आती है जो श्री हरी की विशेष कृपा दिल सकती है.More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












