
Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड के धराली में जहां हुई तबाही, वहां स्कूल बंद, आज भी भारी बारिश का अलर्ट
AajTak
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारी तबाही मची है. धराली में कुदरत का कहर बरपा है. सिर्फ 34 सेकेंड में उत्तरकाशी में खीरगंगा में मौत आई, लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिला.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले के धराली में मंगलवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गए या पानी में बह गए और भारी तबाही हुई. ये घटना धराली के ऊंचाई वाले गांवों में हुई. स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है जबकि 50 से ज्यादा लोग लापता है. राहत और बचाव के लिए सेना के साथ-साथ NDRF, SDRF, ITBP की टीमें जुटी है. जानकारी के मुताबिक अबतक 130 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. लेकिन इस इलाके में लगातार हो रही बारिश ने परेशानियां बढ़ा दी हैं.
बारिश का अलर्ट, स्कूल भी बंद
एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी की टीमें मौके पर मौजूद हैं. हालात को देखते हुए धराली और हर्षिल में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं और केवल आपातकालीन सेवाएं ही चालू रखी गई हैं. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के मुताबिक, दो दिन इस इलाके में और बारिश होने की संभावना है. जमीन पहले से ही भीगी होने के कारण, मध्यम बारिश भी नए फ्लैश फ्लड या भूस्खलन का कारण बन सकती है. प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने व स्थानीय निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है.
मौसम विभाग ने एक सेटेलाइट इमेज जारी की है. जिसमें जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी बिहार, गंगा के मैदानी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, मराठवाड़ा, कर्नाटक, कोंकण गोवा और लक्षद्वीप द्वीप क्षेत्र में बादलों का पहरा नजर आ रहे है. इन इलाकों में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है.
मुश्किल हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
वहीं, स्काईमेट के मुताबिक, कम दबाव क्षेत्र का अवशेष, उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी में कमजोर परिसंचरण के रूप में बना हुआ है. ‘ब्रेक मॉनसून’ की स्थिति में मॉनसून ट्रफ तराई क्षेत्रों में खिसक गया है और पश्चिमी विक्षोभ के आने से यह और सक्रिय हो गया है. इसके चलते आज भी कई जगहों पर तेज़ बारिश की संभावना है. बता दें कि बादल फटने के बाद पूरा का पूरा गांव मलबे में समा गया है. कई किलोमीटर दूर तक सड़कें तबाह हो गई हैं. जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









