
Uttarakhand Election Live Result 2022: हरीश रावत- जनता ने परिवर्तन के लिए वोट किया, राज्य में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा
AajTak
उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटें हैं. इन सीटों पर 14 फरवरी को मतदान हुआ था. इंडिया टुडे-एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, उत्तराखंड में बीजेपी को 36-46 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस के खाते में 20-30 सीटें जाती दिख रही हैं.
यूपी, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है.शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है.
70 सीटों वाले उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान हुआ था. अभी राज्य में बीजेपी की सरकार है. 2002 में अलग राज्य बनने के बाद यहां हर चुनाव में सरकार बदलने का ट्रेंड रहा है. ऐसे में बीजेपी के लिए सरकार में बना रहना डबल चुनौती है. उधर, कांग्रेस भी राज्य में सत्ता वापसी का दावा ठोक रही है.
काउंटिंग से पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि आज मतगणना के कुछ ही घंटों बाद स्थिति साफ हो जाएगी. कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने वाला है. मजबूत सरकार चुनने के लिए जनता ने हमें वोट किया है. मतगणना में यह साफ हो जाएगा.
एग्जिट पोल में बीजेपी ने खेल कराया उन्होंने कहा, एग्जिट पोल में कांग्रेस-बीजेपी दोनों को जीत मिलती दिख रही है. एग्जिट पोल में बीजेपी ने खेल कराया. हम जनता के बीच में गए हैं, हमने देखा है. तो हमें पता है कि हम जीत रहे हैं. जनता ने हमसे कहा है कि कांग्रेस के लोग आप सिर्फ चुनाव लड़िए, बाकी हम देख लेंगे. उत्तराखंड की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है. उन्होंने 14 फरवरी को परिवर्तन के लिए वोट किया.
उत्तराखंड में हर 5 साल में बदलता है जनता का मन उत्तराखंड में जनता हर 5 साल में सरकार से अपना मोह भंग कर देती है. यही वजह है कि यहां अभी तक 2002 में राज्य बनने के बाद से चार बार विधानसभा चुनाव हुए हैं. हर बार अलग सरकार बनी है. 2002 में यहां कांग्रेस ने सरकार बनाई थी. वहीं, 2007 में बीजेपी, 2012 में कांग्रेस और 2017 में बीजेपी ने सरकार बनाई.
उत्तराखंड में बीजेपी ने चुनाव से पहले बदले 2 सीएम उत्तराखंड में बीजेपी ने चुनाव से पहले 1 साल में दो सीएम बदले. 2017 में त्रिवेंद्र सिंह रावत सीएम बने थे. 10 मार्च 2021 में उन्हें हटाकर तीरथ सिंह रावत को सीएम बनाया गया. 4 जुलाई 2021 को पुष्कर सिंह धामी तीरथ सिंह की जगह मुख्यमंत्री बनाया गया. पुष्कर सिंह खटीमा से विधायक हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











