
Uttarakhand: महिला डॉक्टर ने लाइसेंसी पिस्तौल से की फायरिंग, Reel बनाकर सोशल मीडिया पर की शेयर, केस दर्ज
AajTak
रुद्रपुर की डेंटल डॉक्टर आंचल ढींगरा का लाइसेंस रिवॉल्वर से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि जांच के हिसाब से ही कार्रवाई की जाएगी. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. बताया जा रहा है कि गुरु मां एडवांस्ड डेंटल केयर कि डॉक्टर आंचल ढींगरा ने दिवाली के दिन अपने फार्महाउस पर खड़ी थार गाड़ी के पास रिवॉल्वर से हवा में पांच राउंड गोलियां चलाईं. जिसका वीडियो उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर साझा किया. वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और रुद्रपुर कोतवाली में महिला डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.
वीडियो में डॉक्टर आंचल ढींगरा खुलेआम फायरिंग करती दिख रही हैं. जिस जगह से वो फायरिंग कर रही हैं, वहां किसी के भी घायल होने की आशंका थी. हालांकि इस बार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन कार्रवाई में देरी को लेकर पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं. लोगों का कहना है कि अगर यह मामला किसी सामान्य व्यक्ति का होता तो पुलिस अब तक सख्त कार्रवाई कर चुकी होती.
महिला डॉक्टर ने की फायरिंग
रुद्रपुर के सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि लाइसेंस रिवॉल्वर से फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने साफ कर दिया है कि ऐसे मामलों से सख्ती से निपटा जाएगा.
पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस फायरिंग में लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन हुआ है या नहीं. इस घटना से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर बहस छिड़ गई है और डॉक्टर के मरीजों और स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर नाराजगी है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









