
Uttarakhand: बद्रीनाथ से लेकर केदारनाथ तक बिछी बर्फ की सफेद चादर, माइनस में पहुंचा पारा
AajTak
बद्रीनाथ धाम में इस समय डेढ़ फीट मोटी बर्फ पड़ चुकी है. जिसकी वजह से जबरदस्त ठंड हो गई है. मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक मौसम ने करवट बदली है. लोगों को काफी समय से बर्फबारी का इंतजार था वह खत्म हुआ. बुधवार से उत्तराखंड के कई इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है. बद्रीनाथ धाम में इस समय डेढ़ फीट मोटी बर्फ पड़ चुकी है. जिसकी वजह से जबरदस्त ठंड हो गई है.
बद्रीनाथ धाम, श्री हेमकुंड साहिब, गौरसों सहित केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी हुई. बर्फ की सफेद चादर से पूरा धाम ढक गया. बर्फ के फाहों से मंदिर के ऊपर भी सफेद परत दिखने लगी है.
बर्फबारी से गुलजार हुआ केदारनाथ धाम, बदलते मौसम का लुत्फ लेते दिखे श्रद्धालु
इस समय बद्रीनाथ मंदिर की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी और आईटीबीपी के जवान तैनात हैं. जिन्हें कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. यहां कुंड का गर्म पानी इनके लिए वरदान साबित हो रहा है. इसके अलावा सुरकंडा देवी की पहाड़ियां भी बर्फ से ढकी हैं. क्योंकि टिहरी गढ़वाल में हाल ही में जमकर बर्फबारी हुई है.
#WATCH | Uttarakhand: Badrinath Dham covered in a layer of snow as it receives heavy snowfall. pic.twitter.com/9c8Vjy72yx

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











