
Uttarakhand: टिहरी के रोहित ने माउंट किलिमंजारो किया फतह, दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि
AajTak
पर्वतारोही रोहित भट्ट ने तनजानिया स्थित माउंट किलिमंजारो को फतह किया है. उन्होंने 28 जनवरी की सुबह इस उपलब्धि को हासिल किया. देश का नाम रोशन करने वाले रोहित उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के रहने वाले हैं. रोहित ने माउंट किलिमंजारो की चोटी पर पहुंच कर तिरंगा झंडा फहराया. साथ ही अपने दिवंगत साथियों को श्रद्धांजली दी.
उत्तराखंड (Uttarakhand) के टिहरी जिले के युवक ने देश का नाम रोशन किया है. पर्वतारोही रोहित भट्ट (Mountaineer Rohit Bhatt) का नाम के पर्वतारोही ने अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी तंजानिया (Tanzania) स्थित माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) को फतह किया है. उन्होंने 28 जनवरी की सुबह यह उपलब्धि पाई. रोहित की इस सफलता से उनके परिवार और गांव में उत्साह का माहौल है.
19 हजार 340 फीट ऊंचा है माउंट किलिमंजारो
बताया गया है कि पर्वतारोही रोहित भट्ट टिहरी जिले के विकास खंड भिलंगना के खाल पाली कोटी के रहने वाले हैं. युवा पर्वतारोही रोहित भट्ट ने 28 जनवरी की सुुबह 19 हजार 340 फीट ऊंचे माउंट किलिमंजारो को चढ़ने में सफलता पाई.
रोहित की सफलतापूर्वक आरोहण करने की खबर उनके गांव वालों को मिली, तो पूरा गांव खुशी से झूम उठा. किलिमंजारो शिखर की ऊंचाई 5895 मीटर अर्थात 19341 फीट है. यह शिखर तंजानिया देश में स्थित है. ठीक भूमध्य रेखा पर स्थित यह एक ज्वालामुखी शिखर है, जो इतिहास काल से ही निष्क्रिय है.
देखें वीडियो...
मौत को दे चुके हैं मात

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









