
Uttarakhand: चलती कार में महिला से गैंगरेप, बेहोशी की हालत में फेंका, 2 दिन बाद मौत!
AajTak
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक आदिवासी समुदाय की महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप की वारदात सामने आई है. आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए थे. इस वारदात के दो दिन बात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई.
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक आदिवासी समुदाय की महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप की वारदात सामने आई है. आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए थे. इस वारदात के दो दिन बात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस मामले के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय महिला को 23 नवंबर की शाम कुछ लोगों ने कार से अगवा कर लिया. इसके बाद चलती कार में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. अगले दिन आरोपियों ने उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया. पीड़िता के गांव वाले उसे घर ले आए, जहां इलाज के दौरान दो दिन तक बेहोश रहने के बाद उसकी मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि उसकी मौत के बाद गांव वालों ने नदी के किनारे उसका अंतिम संस्कार कर दिया. लेकिन पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई. सर्किल ऑफिसर परवेज अली ने कहा कि यह मामला प्रकाश में आते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई थी. उनका कहना है कि पीड़िता के परिजनों की तरफ से इस मामले की कोई जानकारी नहीं दी गई है.
सीओ ने कहा, "हमें स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से इस मामले के बारे में पता चला है. शुरुआती जांच में पता चला कि महिला की मौत उसके घर पर ही 25 नवंबर को हुई थी. गांव वालों ने उसी दिन उसका अंतिम संस्कार कर दिया था. हालांकि, बलात्कार के आरोप मौत के 15 दिन बाद लगाए गए हैं. इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं है.''
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव में भेजी गई पुलिस टीम को भी अभी तक कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला है, जिसने अपराध होते देखा हो या पीड़िता सड़क किनारे बेहोश पड़ी हो. उन्होंने कहा, "महिला का शव मेडिकल जांच के लिए उपलब्ध नहीं है. इसके बावजूद इसे बलात्कार के रूप में पेश किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है."
वनराजी समुदाय के बीच पिछले 30 वर्षों से काम कर रहे एनजीओ 'अर्पण' की निदेशक रेणु ठाकुर ने कहा कि इस जनजाति के लोग शर्मीले होते हैं. इस वजह से वे शायद पुलिस के पास नहीं गए होंगे. उन्होंने कहा, "वनराजी शर्मीली जनजाति है. वे गैर-वनराजियों से बातचीत नहीं करते हैं. यदि कोई अपराध होते भी देखता है तो वो पुलिस के पास जाने से डरता है."

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







