
Uttarakhand के जंगलों में नहीं थम रहा आग का तांडव, लाखों की वन संपदा जलकर खाक!
AajTak
Uttarakhand Forest Fire News: उत्तराखंड के जंगलों में आग का तांडव जारी है. बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल और कुमाऊं इलाकों में जंगल में लगी आग अभी धधक रही है.
Uttarakhand Forest Fire News: उत्तराखंड के जंगलों में आग का तांडव जारी है. बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल और कुमाऊं इलाकों में जंगल में लगी आग अभी धधक रही है. सैकड़ों हेक्टेयर इलाके में पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए हैं, जिससे वन्य जीवों के परिस्थिति तंत्र को भी खासा नुकसान हुआ है. कई जगह जंगली जानवारी शहरों की ओर भागते हुए दिखे. कई जगह जंगल की आग रिहायशी इलाकों तक पहुंच चुकी है. आग लगने से इन इलाकों में चारों ओर बहुत ज्यादा प्रदूषण बढ़ गया है.
बागेश्वर में आग का कैसा तांडव?
बागेश्वर के एक दर्जन से ज्यादा जंगलों में आग धधक रही है. 187 से ज्यादा हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गए हैं. बागेश्वर के 6 रेंज के जंगलों में अलग-अलग जगह आग लगने से चारों ओर काफी ज्यादा प्रदूषण बढ़ गया है. सबसे ज्यादा नुकसान गणखेत रेंज में हुआ है, जहां जंगल की आग रिहायसी क्षेत्रों तक पहुंच जाने से घांघली में 15 नाली गेंहू के खेत खाक हो गए और सीमार क्षेत्र में 12 गौशाला जलकर खाक हो गईं. गर्मी बढ़ने के साथ ही जनपद में जंगल में आग की घटनाएं भी बढ़ गई हैं.
टिहरी जिले में भी जल रहे जंगल
टिहरी जिले के दर्जनों जंगल भीषण आग की चपेट में हैं. वन विभाग आग पर काबू पाने में नाकामयाब सा नजर आ रहा है. अब तक भीषण आग से लाखों की वन संपदा जलकर खाक हो चुकी है. घनसाली भिलंगना रेंज और बालगंगा रेंज के दर्जनों जंगल अभी भी भीषण आग की चपेट में हैं. टिहरी डीएफओ वीके सिंह ने बताया है कि टिहरी जिले में अबतक 125 जंगल आग की चपेट में आए है. जिससे 110 हेक्टयर जंगल जलकर खाक हुए है.
टिहरी जिले में फायर सीजन शुरू होते ही वन विभाग के हाथ पांव फूलना शुरू हो जाता है. दरअसल, टिहरी जिले में अत्यधिक मात्रा में चीड़ के पेड़ होने से आग की सबसे अधिक घटना होती हैं. चीड़ के पेड़ से गिरने वाला पिरूल और लीसा सबसे अधिक ज्वलनशील होता है, जिस कारण टिहरी जिले में अत्यधिक आग की घटनाएं होती हैं. जिले के घनसाली और बालगंगा में इस फायर सीजन की सबसे अधिक आग की घटनाएं सामने आई हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











