
Uttar Pradesh: बलिया में नाराज होकर घर से निकली लड़की से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
AajTak
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 16 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात सामने आई है. यह घटना मंगलवार देर रात हुई. पीड़िता परिजनों से हुए झगड़े के बाद अपने घर से निकली थी. वो ऑटो-रिक्शा जा रही थी. उसी वक्त दो आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे.
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 16 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात सामने आई है. यह घटना मंगलवार देर रात हुई. पीड़िता परिजनों से हुए झगड़े के बाद अपने घर से निकली थी. वो ऑटो-रिक्शा जा रही थी. उसी वक्त दो आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान मंटू यादव (19) और अमित प्रजापति (22) के रूप में हुई है. पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों से पुलिस हिरासत में पूछताछ हो रही है.
बताते चलें कि अक्टूबर में बलिया में बलात्कार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया था. यहां मकान मालिक की पांच साल की बच्ची के साथ किराएदार के नाबालिग बच्चों ने रेप कर दिया. पीड़ित बच्ची ने अपनी मां को आपबीती सुनाई, तब जाकर इस मामले का खुलासा हो सका. इसके बाद पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर इस मामले में केस दर्ज किया गया.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये वारदात बलिया थाना कोतवाली क्षेत्र में हुई थी. 16 अक्टूबर को बच्ची अपने छत पर खेल रही थी. उसी वक्त एक किराएदार के तीन बच्चे छत पर आए और उसका बलात्कार कर दिया. ये किराएदार मूलतः बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. तीनों बच्चों की उम्र 6 साल, 13 साल और 16 साल है. उन्हें हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा गया.
इससे पहले बलिया जिले में ही एक शख्स ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला. आरोपी ने किसी बहाने से पीड़ित बच्ची को अपने घर बुलाया था. पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







