
Uttar Pradesh: प्रतापगढ़ में दलित महिला से बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
AajTak
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के एक गांव में 25 वर्षीय दलित महिला के साथ बलात्कार की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है.
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के एक गांव में 25 वर्षीय दलित महिला के साथ बलात्कार की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है.
एडिशनल एसपी संजय राय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान रिखीराम मौर्य (65) के रूप में हुई है. महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने पिछले सप्ताह उसके साथ बलात्कार किया. किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी.
एएसपी ने बताया कि आरोपी की धमकी की वजह से महिला कुछ दिनों तक चुप रही है, लेकिन अचानक उसकी तबियत ज्यादा खराब होने के बाद परिजनों ने डॉक्टर को दिखाया. इसके बाद उसने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में परिजनों को बता दिया. परिजन उसे लेकर स्थानीय थाने पहुंचे. वहां जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी.
बताते चलें कि इसी महीने प्रतापगढ़ में एक नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत की घटना सामने आई थी. यहां 16 वर्षीय लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया गया था. वो लहूलुहान हालत में खेत में मिली थी. इस घटना के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.
जिले के लीलापुर थाना क्षेत्र में 6 अक्टूबर को खेत में किशोरी लहूहुहान हालत में मिली थी. उसकी नाक से खून बह रहा था. हाथ और गले को दुपट्टे से बांधा गया था. पीड़िता की मां ने गांव के ही एक युवक आरोप लगाया था. शिकायत में बताया गया था कि आरोपी पीड़िता को घसीटते हुए बाजरे के खेत में ले गया.
उसके साथ रेप किया और दुपट्टे से उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की. इसके बाद उसे मरा समझकर छोड़कर चला गया. लड़की जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन की गई. इसी बीच भतीजे ने खेत में जंगली जानवर के होने की आशंका पर शोर मचाया तो लोग खेत में पहुंचे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







