
Uttar Pradesh : डीजे के शोर में नाबालिग के साथ बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार
AajTak
शादी समारोह में बच्ची के साथ रेप किया गया. आरोपी नाबालिग को पकड़कर एकांत में ले गए थे. फिर दोनों ने उसके साथ गलत काम किया. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है. लेकिन पुलिस ने फरार आरोपी की बाइक बरामद की है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
यूपी (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lukcnow) मे शादी समारोह के दौरान सात साल की मासूम के साथ रेप की वारदात हुई है. आरोपी नाबालिग को मैरिज हॉल से उठाकर अपने साथ ले गए और फिर रेप किया. गंभीर हालत में मिली मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रेप करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है दूसरा फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. लेकिन मौके से उसकी बाइक बरामद हुई है.
दरअसल, शहर के बंथरा थाना इलाके में मौजूद मैरिज हॉल में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शादी समारोह चल रहा था. डीजे पर तेज आवाज में गाने बज रहे थे. रात करीब एक बजे दो युवकों ने लोगों की नजरों से बचते हुए शादी में आई सात साल की मासूम को पकड़ा और एकांत में ले गए. इसके बाद दोनों ने एक-एक कर मासूम के साथ रेप किया.
इधर, हॉल में मासूम दिखाई नहीं दे रही थी तो उसकी तलाश शुरू हो गई. पूरे हॉल में बच्ची को ढूंढा जा रहा था. तभी किसी को उसके चीखने की आवाज सुनाई दी. जहां से चीखने की आवाज आ रही थी. जब लोग वहां पहुंचे तो मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए. लोगों ने तुरंत ही मासूम के साथ गलत काम करने वाले एक युवक को पकड़ लिया. लेकिन दूसरा आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया.
घटना की सूचना सूचना बंथरा थाना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने फरार हुए आरोपी की मोटरसाइकिल बरामद की है.
यह है पुलिस का कहना
एडीसीपी साउथ मनीषा सिंह ने कहा है कि मासूम के साथ हुए रेप मामले में उसके परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है. रेप करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दूसरा आरोपी फरार है. उसकी तलाश की जा रही है. और मासूम का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











