
US Top 10: जाह्नवी की मौत पर पुलिसकर्मी की टिप्पणी का विरोध, देखें अमेरिका से जुड़ी खबरें
AajTak
अमेरिका में एक भारतीय लड़की की मौत के बाद काफी हंगामा बरपा हुआ है. यहां की पुलिस पर लोग आग बबूला हो रहे हैं. खासतौर से भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों में पुलिस को लेकर भारी गुस्सा है. दरअसल यहां के सिएटल शहर में जाह्नवी कांडुला नाम की भारतीय लड़की की पुलिस की कार से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई थी. जाह्नवी की मौत पर पुलिसकर्मी की टिप्पणी का विरोध हो रहा है, देखें अमेरिका से जुड़ी खबरें.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











