
US Top 10: गाजा में हालात खराब... तत्काल सीजफायर की अपील
AajTak
युद्धविराम की चर्चाओं के बीच गजा में इज़रायली सेना का भीषण हमला लगातार जारी है. रविवार को भी दीर अल-बहाल और रफाह समेत कई जगहों पर जबरदस्त हमले किए. इसमें 12 से अधिक लोग मारे गए हैं, जबकि सैकड़ों की संख्या में लोग हताहत बताए जा रहे हैं. इजरायली सैन्य फायर के चलते हालात बदतर नजर आ रहे हैं. इस बीच अमेरिका इजरायल को हथियार बेचने वाला है. वहीं गाजा में सीजफायर की अपील की गई है. देखें यूएस से जुड़ी बड़ी खबरें.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











