
US President Elections: ट्रंप और डेसेंटिस ने पेश की अपनी-अपनी दावेदारी, देखें अमेरिका से जुड़ी बड़ी खबरें
AajTak
2024 रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की दौड़ आयोवा स्टेट फेयरग्राउंड में शनिवार को हुई. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके शीर्ष-मतदान प्रतिद्वंद्वी, फ्लोरिडा गवर्नर रॉन डीसेंटिस, ने अलग-अलग कार्यक्रम में भाग लिया. आयोवा स्टेट फेयर में 1972 में डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा अपने नामांकन कैलेंडर में राज्य को पहले स्थान पर लाने के बाद से डेस मोइनेस राष्ट्रपति पद के अभियान का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा है और चार साल बाद रिपब्लिकन ने भी वही बदलाव किया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











