
US-China रह जाएंगे पीछे... भारत का बजेगा डंका, एक्सपर्ट बोले- दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेगा!
AajTak
Good News For Indian Economy: भारत की अर्थव्यवस्था में दम है, ये बात आईएमएफ से लेकर वर्ल्ड बैंक तक तमाम एजेंसियां कह चुकी हैं. एक्सपर्ट्स अब यहां तक कह रहे हैं कि इंडियन इकोनॉमी अमेरिका और चीन को पीछे छोड़कर दुनिया में नंबर-1 बन सकती है.
ट्रंप का टैरिफ (Trump Tariff) हो या इससे बढ़ी ग्लोबल टेंशन (Global Tension), सभी चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुई इकोनॉमी में बना हुआ है. आईएमएफ से लेकर विश्व बैंक तक सभी ने इसका लोहा माना है और ये रफ्तार आगे भी बनी रहने का अनुमान जाहिर किया हैे. वहीं अब एक और आउटलुक आया है, जो खुश करने वाला है. विदेशी एक्सपर्ट ने आंकड़े पेश करते हुए कहा है कि अमेरिका (US) हो या फिर चीन (China), सब पीछे छूट जाएंगे और भारत दुनिया में सबसे बड़ी इकोनॉमी (India World Largest Economy) बन सकता है.
भारत के बाद होंगे अमेरिका और चीन! ऑर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कोऑर्पोरेशन एंड डेवलपमेंट यानी OECD के भारत को लेकर जो लॉन्गटर्म अनुमान हैं, अगर वे सही साबित होते हैं, तो फिर भारत सदी के अंत तक अमेरिका और चीन को पीछे छोड़कर विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. सिंगापुर नेशनल यूनिवर्सिटी (NUS) में ईस्ट एशियन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर और मेरिक्स के सीनियर एसोसिएट फेलो बर्ट हॉफमैन ने ओईसीडी के अनुमानों का हवाला देते हुए इस बड़े बदलाव की संभावना जताई है. ये भारत के लिए Good News है. उन्होंने कहा कि सदी के अंत तक भारत अन्य अर्थव्यवस्थाओं को पीछे छोड़कर विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है, जिसके बाद अमेरिका और फिर चीन का नंबर होगा.
चीन से दोगुनी बड़ी इकोनॉमी होगा भारत ओईसीडी द्वारा पिछले साल सितंबर 2025 में जारी अनुमानों पर नजर डालें, तो इनमें कहा गया था कि भारत 2060 तक अमेरिका को पीछे छोड़ देगा और सदी के अंत तक चीन से लगभग दोगुना बड़ा हो जाएगा. अमेरिका 2040 के दशक में ही तीसरे स्थान पर खिसक जाएगा. OECD का लॉन्गटर्म आउटलुक मूल रूप से इस बात की रिसर्च है, कि जनसांख्यिकी परिवर्तन किसी अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित करते हैं? हॉफमैन ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या डिविजन द्वारा 2024 में जारी किए गए अनुमानों के मुताबिक, चीन की जनसंख्या में पहले की अपेक्षा कहीं अधिक तेजी से गिरावट आएगी.
I just wrote something on the OECD’s new long term economic scenarios. These are now up to the year 2100, and they suggest that India, not China will be the largest economy by the end of the century. Even more surprising: the U.S. may pass China again to be the number 2! pic.twitter.com/Vpn4UPfFKq
यहां महत्वपूर्ण यह है कि चीन की अधिकांश जनसंख्या में गिरावट सदी के सेकंड हॉफ में होने की उम्मीद है. इस गिरावट के कारण 2100 तक चीन की जनसंख्या करीब 65 करोड़ तक आ जाएगी.
चीन से ज्यादा ग्रोथ करेगा भारत Bert Hofman ने कहा कि 2100 में भारत में दुनिया की सबसे बड़ी श्रम शक्ति होगी. वर्क फोर्स में भागीदारी भी तेजी से बढ़ेगी और ये कामकाजी उम्र की आबादी के 50% से उछलकर 70% हो जाएगी. हॉफमैन का कहना है कि यह केवल जनसंख्या संबंधी आंकड़े नहीं हैं, बल्कि आउटलुक भी हैं. OECD स्थिर प्रतिफल के साथ कॉब-डगलस फ़ंक्शन (Cobb-Douglas Function) का इस्तेमाल करता है, जो देशों की जीडीपी को लेकर भविष्यवाणी करता है, कर्न्वजेंस रेट प्रभावी लेबर और प्रारंभिक कैपिटल/लेबर रेशियो पर निर्भर करता है. दोनों आउटलुक में भारत, चीन की तुलना में अधिक ग्रोथ करता नजर आता है.

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












