Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
SBI, HDFC Bank से Reliance तक... 5 दिन में 10 कंपनियों के ₹4.48 लाख करोड़ स्वाहा

SBI, HDFC Bank से Reliance तक... 5 दिन में 10 कंपनियों के ₹4.48 लाख करोड़ स्वाहा

AajTak
Sunday, March 15, 2026 11:05:21 AM UTC

US-Israel Vs Iran War और इसके चलते Crude Oil Price Hike से बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में भी तगड़ी गिरावट देखने को मिली. इस बीच सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों की मार्केट वैल्यू 4.48 लाख करोड़ करोड़ रुपये कम हो गई.

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध (Middle East War) और कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल (Crude Oil Price Surge) ने बीते सप्ताह दुनियाभर के शेयर बाजार में हाहाकार मचाए रखा. भारत पर भी इसका असर दिखा और सेंसेक्स-निफ्टी भर-भराकर क्रैश नजर आए. हफ्ते के पांच कारोबारी दिनों में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का Sensex 4,355 अंक या 5.51% की गिरावट में रहा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty 1,299.35 अंक या 5.31% फिसला. 

क्रैश होता रहा शेयर बाजार पिछले सप्ताह अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के बढ़ते युद्ध से एशियाई बाजारों के साथ ही भारतीय शेयर बाजार भी लगभग हर दिन क्रैश (Stock Market Crash) होता नजर आया. इससे शेयर बाजार में पैसे लगाने वाले निवेशकों को हुए नुकसान का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पीटीआई के मुताबिक, Sensex Top-10 कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटल पिछले हफ्ते के महज 5 कारोबारी दिनों में ही कंबाइंड रूप से 4.48 लाख करोड़ रुपये घट गया. सबसे ज्यादा नुकसान में सरकारी बैंक SBI और प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैक HDFC Bank रहा. 

SBI के निवेशकों को 89000Cr का झटका शेयर बाजार में गिरावट के बीच सबसे ज्यादा नुकसान बीते सप्ताह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में पैसे लगाने वालों को उठाना पड़ा है. SBI Market Cap कम होकर 9.66 लाख करोड़ रुपये पर आ गया और इस हिसाब से महज पांच कारोबारी दिनों में निवेशकों के 89,306.22 करोड़ रुपये डूब गए. इसके बाद HDFC Bank के निवेशकों के 61,715.32 करोड़ रुपये स्वाहा हो गए और इसकी मार्केट वैल्यू कम होकर 12.57 लाख करोड़ रुपये पर आ गई. 

TCS, Bajaj और Airtel सब धड़ाम सेंसेक्स की टॉप-10 लिस्ट में शामिल अन्य कंपनियों की बात करें, तो बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 59,082.49 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5.32 लाख करोड़, जबकि टाटा ग्रुप की TCS की मार्केट वैल्यू 53,312.12 करोड़ रुपये घटकर 8.72 लाख करोड़ रह गई. इसके बाद नंबर ICICI Bank का है, जिसका मार्केट कैप 42,205.04 करोड़ रुपये की गिरावट लेकर 8.97 लाख करोड़ रुपये रह गया. वहीं भारती एयरटेल को 38,688 करोड़ का नुकसान हुआ और Airtel Market Cap 10.28 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. 

मुकेश अंबानी की कंपनी ने कराया घाटा बात देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की करें, तो Reliance Market Cap भी कम होकर 18.68 लाख करोड़ रुपये पर आ गया और इसके निवेशकों को  33,289.88 करोड़ रुपये का घाटा हुआ. LIC की मार्केट वैल्यू 31,245.49 करोड़ रुपये घटकर 4.88 लाख करोड़, तो वहीं Infosys Market Value 24,230.96 करोड़ घटकर 5.06 लाख करोड़ और HUL की 15,401.57 करोड़ रुपये गिरकर 5.07 लाख करोड़ रह गई.

नुकसान के बाद भी रिलायंस का दबदबा भले ही बीते सप्ताह US-Iran War के चलते बढ़ी ग्लोबल टेंशन के बीच भारी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी की रिलायंस का दबदबा कायम रहा और ये नंबर-1 पायदान पर बनी रही. इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एचयूएल और एलआईसी का स्थान रहा. 

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
तेल-गैस का संकट खत्‍म? स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरेंगे भारत के 20 टैंकर, ईरान से चल रही बात

तेल और एलपीजी का संकट खत्‍म हो सकता है, क्‍योंकि स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने के लिए भारत के 20 टैंकर तैयार हैं. बस ईरान से कंफर्मेशन का इंतजार किया जा रहा है. भारत और ईरान के बीच सुरक्षा को लेकर बात चल रही है.

Iran War: 'नौसेना से बात करो और जहाज ले जाओ, लेकिन...' होर्मुज स्‍ट्रेट को लेकर ईरान का बड़ा बयान

ईरान के विदेश मंत्रालय की ओर से बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि अगर किसी को होर्मुज स्‍ट्रेट से जहाज लेकर जाना है तो ईरान के नौसेना से तालमेल बिठाना होगा.

Iran War Impact on Pakistan: 321 रुपया पेट्रोल, स्‍कूल बंद, सैलरी कट... जंग से पाकिस्‍तान में मचा हड़कंप, और गहराएगा संकट!

मिडिल ईस्‍ट में जंग छिड़ने से पाकिस्‍तान में संकट आ चुका है. पेट्रोल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखी गई है. साथ ही कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए बोल दिया गया है. इतना ही नहीं मंत्रियों की सैलरी में भी कटौती होने वाली है.

US-Iran War Impact: डूब गए ₹23 लाख करोड़, जंग की आग में झुलसा शेयर बाजार, निवेशकों में हड़कंप

US-Israel के साथ चल रहे ईरान के युद्ध का असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर देखने को मिला है. अमेरिका-इजरायल के Iran पर पहले हमले से अब तक भारत में शेयर बाजार निवेशकों ने 23 लाख करोड़ रुपये गंवा दिए हैं.

मिडिल ईस्‍ट में जंग का असर... भारत में बढ़ी खुदरा महंगाई, इन चीजों के बढ़े दाम

मंत्रालय ने खुदरा महंगाई का आंकड़ा जारी कर दिया है. जनवरी के मुकाबले फरवरी में खुदरा महंगाई में इजाफा हुआ है. हालांकि सब्जियों में आलू, लहसन और प्‍याज के दाम में गिरावट देखी गई है.

खुशखबरी... स्‍ट्रेज ऑफ होर्मुज से गुजरे भारत के जहाज, इन देशों से आई बड़ी खेप

भारत के लिए 2 तेल टैंकर 'स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज' से होकर गुजरे हैं. वहीं अब विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से बात की है, जिसके बाद भारत को होर्मुज से तेल के जहाज लाने की अनुमति मिल चुकी है.

ट्रंप की मजबूरी... पहले रूसी तेल से बनवाई दूरी, और अब भारत की खरीद को बताने लगे जरूरी

US On Indian Russian Oil Import: भारत के रूसी तेल खरीद को लेकर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बड़ी बात कही है. सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने दुनिया में Oil Price को स्थिर रखने में भारत अहम रोल निभा रहा है.

LPG शॉर्टेज के बीच 30 रुपये के शेयर में तूफानी तेजी, 20% तक चढ़ा भाव

एलपीजी की कमी के बीच शेयर बाजार में गिरावट जारी है, लेकिन कुछ शेयरों में शानदार उछाल है. इनमें से एक 30 रुपये वाले शेयर में 20 फीसदी की उछाल देखी गई है.

जंग हो या रास्‍ता बंद... भारत पर संकट नहीं, अब कई रास्‍तों से आ रहा 75% तेल

भारत में एनर्जी संकट नहीं है, भारत अब कई रास्‍तों से तेल का आयात कर रहा है. सरकारी अधिकारी ने बताया‍ कि 40 देशों से कच्‍चे तेल का आयात भारत करता है. ऐसे में उसने दूसरे रास्‍तों से तेल का आयात बढ़ा दिया है.

Stock Market Crash: फिर मचा हाहाकार... 'Oil Strike' से शेयर बाजार क्रैश, ताश के पत्तों की तरह बिखरे ये स्टॉक

Stock Market Crash Amid Oil-LPG Crisis: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच गहराए तेल-गैस संकट ने एक बार फिर दुनियाभर के शेयर बाजारों को हिला डाला है. भारतीय शेयर मार्केट में भी इस Oil Strike का बड़ा असर दिखा और खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश हो गए.

Gold-Silver Rates: जंग के बीच अचानक चांदी हुई 12000 रुपये सस्‍ती, सोने में भी भारी गिरावट

सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. एमसीएक्‍स पर सोने और चांदी के भाव शाम 7.30 बजे गिरकर कारोबार कर रहे थे. चांदी की कीमत में करीब 12000 रुपये की कमी आई है.

LPG शॉर्टेज के बीच आई खुशखबरी... भारत आ रही गैस की बड़ी खेप, संकट खत्‍म!

होर्मुज के अलावा, भारत अन्‍य रास्‍तों से अब तेल और गैस का आयात कर रहा है. बुधवार को एक अधिकारी ने बताया कि कच्‍चा तेल का 75 फीसदी हिस्‍सा अब होर्मुज के अलावा, अलग रास्‍ते से आ रहा है.

Robert Kiyosaki Warning: 'भले ही खाना छोड़ें, लेकिन चांदी खरीदें', रॉबर्ट कियोसाकी ने दी बर्बादी की चेतावनी

Robert Kiyosaki Warning: रॉबर्ट कियोसाकी ने एक नई सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी स्टॉक मार्केट में इतिहास का सबसे बड़ा क्रैश आने की चेतावनी को दोहराया है. इसके साथ ही चांदी में निवेश को लेकर अजब-गजब सलाह दे डाली है.

SBI, HDFC Bank से Reliance तक... 5 दिन में 10 कंपनियों के ₹4.48 लाख करोड़ स्वाहा

US-Israel Vs Iran War और इसके चलते Crude Oil Price Hike से बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में भी तगड़ी गिरावट देखने को मिली. इस बीच सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों की मार्केट वैल्यू 4.48 लाख करोड़ करोड़ रुपये कम हो गई.

'कंट्रोल खो चुके ट्रंप... अब सिर्फ एक रास्ता', US सीनेटर बोले- ईरान युद्ध से महंगाई समेत ये बड़े संकट

Trump Lost Control In War: एक ओर डोनाल्ड ट्रंप जी-7 कॉल के दौरान ईरान के आत्मसमर्पण से जुड़े दावे कर रहे हैं, वहीं अमेरिकी सीनेटर ने Iran War को ट्रंप की गलती बताते हुए कहा है कि वे युद्ध पर नियंत्रण खो चुके हैं.

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल

Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.

US ने दी छूट... भारत खरीद रहा रूसी तेल, क्‍या हमेशा आयात करेगा? एक्‍सपर्ट ने बताई रणनीति

इंडिया टुडे कॉन्‍क्‍लेव में बोलते हुए एटी कैपिटल के फाउंडर अरविंद टिकू ने कहा कि भारत ग्‍लोबल एनर्जी रणनीति को संतुलित किया है. उन्‍होंने रूसी तेल को लेकर बताया कि भारत की क्‍या रणनीति है.

Explainer: कितना बड़ा संकट... सिर्फ होर्मुज से हुई LPG की दिक्‍कत, फिर पेट्रोल-डीजल पर असर क्‍यों नहीं? जानिए सबकुछ

स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से LPG को लेकर ही दिक्‍कत क्‍यों हुई, पेट्रोल-डीजल पर इसका असर क्‍यों नहीं हुआ? इसके पीछे कई कारण हैं. इस खबर में हर एक फैक्‍टर को विस्‍तार से समझाया गया है.

'कोई चारा नहीं है, गरीब बने रहिए...', तेल-गैस पर बोले उद्योगपति, भारत को अब क्या चाहिए

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत को अगर तेजी से आगे बढ़ना है, तो खुद का तेल और गैस बनाना ही होगा. नहीं तो दूसरे देशों से निर्भरता खत्‍म नहीं होने वाली है और गरीब बनकर रहना ही पड़ेगा.

Gold Rate: जंग चल रही... फिर क्‍यों नहीं बढ़ रहे सोने-चांदी के दाम? इतने हुए सस्‍ते

सोने और चांदी के भाव में गिरावट जारी है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि जंग के बीच इसके दाम बढ़ने का अनुमान होता है, फिर क्‍यों इसके दाम लगातार गिर रहे है? आइए समझते हैं इसके पीछे की वजह क्‍या है...

अडानी ग्रुप को भारत की ग्रोथ के सिग्नल पर भरोसा, करण अडानी ने बताया अपना प्लान

करण अडानी का कहना है कि अडानी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन ने अपने पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को इस तरह विकसित किया है कि वह संकट के समय भी महत्वपूर्ण ऊर्जा कार्गो जैसे कच्चा तेल और LPG को संभाल सके.

India Today Conclave 2026: पनामा से होर्मुज तक... ईरान युद्ध से चारों चोक पॉइंट पर असर, करण अडानी बोले- हम तैयार

Adani Ports के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अडानी ने कहा कि मिडिल ईस्ट में युद्ध से ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावट के बावजूद हम कच्चे तेल और LPG जैसे महत्वपूर्ण एनर्जी कार्गो को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

कब खरीदना चाहिए सोना... डिजिटल या फिजिकल? एक्‍सपर्ट ने दूर किया हर कंफ्यूजन

इंडिया टुडे कॉन्‍क्‍लेव में एक्‍सपर्ट ने बताया कि आज के समय में युवा खूब सोना खरीद रहे हैं, जो एक अच्‍छा मूव है. सोना में निवेश करना स्‍मार्ट इन्‍वेस्‍टर्स की पहचान है. उन्‍होंने यह भी बताया कि लोगों को कैसे और कब सोना खरीदना चाहिए?

'ये देश नहीं चाहते भारत बनाए खुद का तेल-गैस, लेकिन...' अनिल अग्रवाल ने किया बड़ा खुलासा

वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि मिडिल ईस्‍ट कभी नहीं चाहता है कि भारत खुद का तेल और गैस निकाले, लेकिन हमे ये करना होगा. भारत के पास बहुत क्षमता है.

India Today Conclave 2026: भारत-US के बीच समझौता 'विन-विन डील', रूसी तेल पर भी बोले सर्जियो गोर

India Today Conclave 2026: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शामिल होकर भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बात की और अमेरिका के लिए भारत को भरोसेमंद पार्टनर करार दिया.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us