
थम गई गिरावट? दो दिन में सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, जानें अब आगे कैसा रहेगा बाजार
AajTak
दो दिनों में शेयर बाजार में अच्छी रिकवरी हुई है. निवेशकों ने 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकवरी दर्ज की है, लेकिन क्या ये तेजी जारी रहेगी? आइए विस्तार से जानते हैं...
पिछले दो दिनों में शेयर बाजार ने तेजी दिखाई है, जिससे निवेशकों को नुकसान से थोड़ी राहत मिली है. दो दिनों से लगातार तेजी के कारण निफ्टी 23500 के ऊपर और सेंसेक्स 76,000 के ऊपर पहुंच चुका है, जबकि दो दिन पहले निफ्टी ने 23000 और सेंसेक्स ने 75000 का लेवल तोड़ा था. इसका मतलब है कि दो दिनों में सेंसेक्स में करीब 1500 और निफ्टी में करीब 400 पॉइंट्स से की तेजी आई है.
इन दो दिनों के दौरान निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकवरी हुई है, लेकिन अभी भी निवेशक भारी नुकसान में हैं. अब सवाल है कि क्या शेयर बाजार में गिरावट थम गई है और रिकवरी आएगी? या फिर निवेशकों को फिर से नुकसान उठाना पड़ सकता है. आइए विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं.
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे सत्र तेजी पर बंद हुआ. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 567.99 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 76,070.84 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी50 172.35 अंक या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 23,581.15 पर आ गया. इस तेजी के कारण निवेशकों को सिर्फ आज 2.7 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है, जिस कारण बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन 430.57 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 433.27 लाख करोड़ रुपये हो गया.
इन शेयरों ने तेजी को किया सपोर्ट ICICI Bank, भारती एयरटेल लिमिटेड , लार्सन एंड टुब्रो (L&T), इटरनल लिमिटेड, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), टाटा स्टील, HDFC बैंक लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), एक्सिस बैंक लिमिटेड और मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड जैसे हैवीवेट शेयरों में तेजी ने शेयर बाजार में रिकवरी को सपोर्ट किया.
ये सेक्टर्स भी तेजी पर बंद ऑटोमोबाइल, मेटल, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, कंज्यूमर, केमिकल्स और रियल एस्टेट शेयरों में खरीदारी देखी गई, जबकि आईटी और एफएमसीजी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. पूरा मार्केट भी मजबूत बना रहा, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.02 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.65 प्रतिशत की तेजी रही.
एक्सपर्ट्स ने क्या कहा? वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज के इक्विटी स्ट्रैटेजिस्ट क्रांति बाथिनी ने कहा कि बाजार इस समय बेहद अस्थिर है, निफ्टी की एक्सपायरी के दिन से यह अस्थिरता और भी बढ़ गई है. उन्होंने आगे कहा कि घरेलू बाजार में उछाल हाल ही में हुई भारी बिकवाली के बाद शॉर्ट कवरिंग के कारण है.

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












