
Gold-Silver Price: चांदी की बढ़ी चमक, कीमत फिर 2 लाख 54 हजार के पार, सोना भी आज महंगा, चेक करें रेट
AajTak
भारतीय सर्राफा बाजार में आज (मंगलवार) फिर 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है. वहीं, चांदी के रेट में भी भारी इजाफा देखने को मिला है. आइए जानते हैं कितना महंगा हुआ सोना और चांदी.
आज 17 मार्च 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 56 हजार के पार पहुंच गई है जो बीते दिन यानी 16 मार्च की शाम को 1 लाख 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, चांदी के रेट में भी भारी उछाल दर्ज किया गया है.
ibjarates.com पर 17 मार्ट 2026 की सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 155417 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 142934 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट अपडेट किए जाते हैं. आइए जानते हैं बीते दिन यानी 16 मार्च की शाम की तुलना में आज कितने रुपये महंगा हुआ 22-24 कैरेट सोना.
Gold-Silver Prices Today 17 March 2026: सोना-चांदी की कीमत
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जारी कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.













