
'जंग ने खड़ी की बड़ी मुसीबत, लेकिन भारत...' वित्त मंत्री ने LPG संकट पर दिया बड़ा अपडेट
AajTak
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एलपीजी को लेकर लोकसभा में बहस के दौरान एक बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में जंग ने एनर्जी संकट को पैदा किया है. साथ ही उन्होंने यह भी कि भारत में उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एलपीजी संकट को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि एलपीजी की निरंतर आपूर्ति हमारे एक दशक के एनर्जी परिवर्तन की रणनीति के कारण है. इस जंग ने दुनिया को परेशानी में डाल दिया है, जिससे एनर्जी संकट की समस्या आई है.
उन्होंने आगे कहा कि वेस्ट एशिया संघर्ष ने वास्तव में नया संकट खड़ा किया है, लेकिन भारत में आत्मनिर्भरता और LPG प्रोडक्शन में बढ़ोतरी के कारण एलपीजी की निरंतर आपूर्ति बनी हुई है. संसद में चल रही बहस का जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये जानकारी दी.
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि मिडिल ईस्ट संकट ने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है. एलपीजी आयात का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से आता है. ऐसे में इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि हमें एलपीजी मिलेगी या नहीं? ऐसे समय में हम एलपीजी की आपूर्ति को पूरा कर रहे हैं, इस बारे में पर्याप्त रिपोर्ट्स मौजूद हैं.
2014 के बाद बिजली उत्पादन क्षमता दोगुनी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भरता और भारत की ऊर्जा मांगों को पूरा करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर देने से बहुत मदद मिली है. वित्त मंत्री ने कहा कि भारत ने अपने विद्युत क्षेत्र के विकास पर जोर दिया है, जो कई तरह से जरूरतों को पूरा कर रहा है. वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि अब ऊर्जा की कोई कमी नहीं है और 2014 के बाद से स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता दोगुनी से अधिक हो गई है.
घरेलू स्तर पर बढ़ी उत्पादन की क्षमता सीतारामण ने आगे कहा कि एलपीजी क्षेत्र में भी हम अपने उत्पादन की क्षमता बढ़ा रहे हैं और इस सिचुएशन में भी एलपीजी घरेलू क्षमता बढ़ाने की हमारी कोशिशें कारगर साबित हो रही हैं. घरेलू स्तर पर एलपीजी की क्षमता लगभग 25 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है.
उन्होंने कहा कि इसलिए यह तय करने के लिए कि परिवारों को परेशानी न हो, न केवल शिपिंग लाइनों का निरंतर आपूर्ति पूरी की जा रही है, बल्कि घरेलू स्तर पर भी हमने अन्य हाइड्रोकार्बन पदार्थों से एलपीजी उत्पादन बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि घरेलू आपूर्ति को सही तरीके से पूरा किया जा रहा है, जिस कारण आपूर्ति स्थिर बनी हुई है. वित्त मंत्री ने कहा कि भारत द्वारा एलपीजी उत्पादन में रातोंरात 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का एकमात्र कारण पॉलिसी में बदलाव है.

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












