
US ने दी छूट... भारत खरीद रहा रूसी तेल, क्या हमेशा आयात करेगा? एक्सपर्ट ने बताई रणनीति
AajTak
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोलते हुए एटी कैपिटल के फाउंडर अरविंद टिकू ने कहा कि भारत ग्लोबल एनर्जी रणनीति को संतुलित किया है. उन्होंने रूसी तेल को लेकर बताया कि भारत की क्या रणनीति है.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोलते हुए अरविंद टिकू ने कहा कि जियो-पॉलिटिकल टेंशन के कारण एनर्जी संकट पैदा हुआ है. ऐसे में हमें अपनी नीतियों में बदलाव करने की आवश्यकता है. सिर्फ एक देश के साथ नहीं बक्लि सभी देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता है. हमें किसी एक पर निर्भर नहीं होना चाहिए. साथ ही सिचुएशन को अडॉप्ट करना चाहिए. मुझे लगता है कि भारत इस मामले में बेहतर काम कर रहा है.
उन्होंने कहा कि जहां भारत फरवरी में हर दिन 1 से 1.5 मिलियन बैरल तेल रूस से खरीदता था, वहीं जब अमेरिका के छूट देने के बाद एक ही दिन में 30 मिलियन बैरल तेल खरीद डाला. यह भारत के प्रोएक्टिव होने, स्वीकार करने और इस स्थिति में शांत रहने के कारण रहा है और इस जंग के दौरान हमें ऐसे ही रहने की आवश्यकता है.
क्या हम रूसी तेल खरीदते रहेंगे? पिछले कुछ महीनों में भारत ने रूसी तेल की खरीदारी कम कर दी थी, लेकिन अब अमेरिका के छूट के बाद फिर से तेल की खरीदारी शुरू हो चुकी है. अमेरिका ने भारत को लिमिटेड समय के लिए रूसी तेल की अनुमति दी है. ऐसे में सवाल उठता है कि भारत कबतक रूसी तेल खरीदता रहेगा, क्या अमेरिकी दबाव के बाद यह फिर से बंद हो जाएगा?
इस सवाल का जबाव देते हुए इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में आए गेस्ट AT कैपिटल के फाउंडर अरविंद टिकू ने कहा कि भारत जैसे आयतित एनर्जी निर्भर देश के लिए जरूर है कि उसे कितना सस्ता तेल और एनर्जी मिल रहा है, ना कि वह कहां से खरीद रहा है. उन्होंने कहा कि रूसी तेल ग्लोबल सप्लाई चेन में एक बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है.
मुझे नहीं लगता है कि आप कैसे रूसी तेल को मार्केट से हटा सकते हैं? उन्होंने कहा कि पहले हम रूसी तेल नहीं खरीदते थे, लेकिन Russia–Ukraine War के बाद जब यूरोप ने तेल खरीदना बंद कर दिया और भारत को सस्ता एनर्जी मिला तो भारत ने तेल-गैस रूस से खरीदना शुरू किया.
भारत ने अपने हितों को सुरक्षित किया है













