
सोना-चांदी की चमक पड़ी फीकी, कीमतों में भारी गिरावट, चेक करें Gold-Silver का रेट
AajTak
16 मार्च 2026 को सर्राफा बाजार खुलने के साथ सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. आज (सोमवार), चांदी (999, प्रति 1 किलो) की कीमत लगभग 2 लाख 52 हजार रुपये है. वहीं, सोने की चमक भी फीकी पड़ी है. आइए जानते हैं आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट.
मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बीते कारोबारी दिन (शुक्रवार), 13 मार्च 2026 को शाम के समय 22 कैरेट सोने का भाव ₹145093 प्रति 10 ग्राम था, जो आज 16 मार्च 2026 को ₹143295 प्रति 10 ग्राम पहुंच आ गया है. वहीं, चांदी (999, प्रति 1 किलो) की कीमत में भी आज गिरावट दर्ज की गई है.
बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं.
Gold-Silver Price Today 16 March 2026: सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट
बता दें कि बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोना सुबह की तुलना में शाम के समय सस्ता हुआ था जबकि, चांदी के रेट में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.
शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव (999 शुद्धता)
शुक्रवार को चांदी का भाव (999 शुद्धता)













