
US हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में ‘NO BAN’ बिल पास, धर्म के आधार पर नहीं लग सकेगा ट्रैवल बैन
AajTak
अमेरिका में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने एक बिल पास किया है. इसमें प्रावधान है कि कोई भी अमेरिकी राष्ट्रपति धर्म के आधार पर ट्रैवल बैन नहीं लगा सकेगा.
अमेरिका में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने एक बिल पास किया है. इसमें प्रावधान है कि कोई भी अमेरिकी राष्ट्रपति धर्म के आधार पर ट्रैवल बैन नहीं लगा सकेगा. नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं ने इसे आगे की ओर अहम कदम बताते हुए स्वागत किया है. इस बिल के कानून बनने के लिए अमेरिकी सीनेट में इसका पास होना जरूरी है. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बुधवार को बिल के समर्थन में 218 और विरोध में 208 वोट पड़े. बिल को औपचारिक तौर पर ‘नो बैन एक्ट’ नाम दिया गया है. बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कई मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों के अमेरिका की यात्रा करने पर रोक लगाने का विवादित कदम उठाया था. NEW: the #NOBANAct passed the House ✅ Since the Muslim ban went into effect, @RepJudyChu & I have been working to ensure that no president can ever again enact such a discriminatory ban based on fear & prejudice. I look forward to advancing this legislation through the Senate. अमेरिकी सीनेटर क्रिस कून्स ने ट्वीट में हाउस में बिल पास होने की जानकारी दी. इस ट्वीट में कून्स ने ये भी लिखा कि जब से मुस्लिम बैन प्रभावी हुआ तब से वो और जूडी चू @RepJudyChu ये सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे थे कि कोई भी राष्ट्रपति आगे इस तरह का भेदभाव वाला बैन लागू न कर सके जो डर और पूर्वाग्रह पर आधारित हो. मैं अब इस बिल के सीनेट से आगे बढ़ने की ओर देख रहा हूं.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











