
US रिटर्न डॉक्टर, अन्ना आंदोलन का साथी... दिल्ली चुनाव में केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेगा उनका पुराना दोस्त
AajTak
दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होंगे. इससे पहले पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से उनके सहयोगी रहे डॉ. मुनीष कुमार रायजादा ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. केजरीवाल नई दिल्ली सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं.
दिल्ली में विधानसभा चुनाव में अभी चार महीने का वक्त बाकी है, लेकिन इसकी बिसात बिछनी शुरू हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से उनके सहयोगी रह चुके डॉ. मुनीश कुमार रायजादा ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.
मुनीश पेशे से डॉक्टर हैं और अमेरिका से डॉक्टरी छोड़कर दिल्ली की सियासत में दांव आजमाने की तैयारी कर रहे हैं. मुनीश ने भी अरविंद केजरीवाल की तरह ही साल 2011 में हुए अन्ना आंदोलन से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी. हाल ही में मुनीश ने अपनी एक अलग पार्टी बनाने की घोषणा की है जिसका नाम उन्होंने भारतीय लिबरल पार्टी रखा है.
सोशल मीडिया पर मुनीश ने केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए आम आदमी पार्टी में फैले भ्रष्टाचार को आने वाले चुनावों का मुख्य मुद्दा बनाया.
वह कहते हैं कि मैं आम आदमी पार्टी की राजनीति को बखूबी समझता हूं. इसलिए मैंने अगले साल फरवरी में होने वाले चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है. मेरी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा वॉलेंटियर को अपने साथ जोड़ सकूं.
नई दिल्ली से विधायक हैं केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल लगातार तीन बार नई दिल्ली से विधायक चुने गए हैं. 2013 में तो केजरीवाल ने नई पार्टी होने के बावजूद तब की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उनके गढ़ में ही शिकस्त दी थी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











