
US राष्ट्रपति चुनाव 2024 के ताजा सर्वे में ट्रम्प को बढ़त, बाइडन की अप्रूवल रेटिंग में गिरावट
AajTak
इस सप्ताह जारी सीएनएन के सर्वे में जॉर्जिया में डोनाल्ड ट्रम्प को जो बाइडन से 5 प्रतिशत अंकों से आगे दिखाया गया था. इस राज्य में बाइडन ने 2020 में लगभग 12,000 वोटों से जीत हासिल की थी. सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि डोनाल्ड ट्रम्प मिशिगन में जो बाइडन से 10 प्रतिशत अंकों से आगे हैं.
अमेरिका में अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक साल से भी कम का वक्त बचा है. द हिल की रिपोर्ट के अनुसार, प्रमुख स्विंग स्टेट्स में किए गए हालिया सर्वेक्षणों से संकेत मिलता है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन से आगे चल रहे हैं. ये स्विंग वोट वाले राज्य 2024 की राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.
ताजा सर्वेक्षण के अनुसार ट्रम्प जॉर्जिया, मिशिगन, नेवादा, एरिजोना, विस्कॉन्सिन और पेंसिल्वेनिया में बैलट पर तीसरी पार्टी के विकल्प के साथ और उसके बिना भी बाइडन से आगे हैं. विशेष रूप से जो बाइडन ने 2020 में इनमें से प्रत्येक राज्य में डोनाल्ड ट्रम्प पर बढ़त हासिल की थी. यदि ट्रम्प को 2024 में जीत हासिल करनी है तो उन्हें इन राज्यों में बढ़त हासिल करनी होगी.
पिछले चुनाव में जहां जीते थे बाइडन वहां सर्वे में इस बार पीछे
हालांकि सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक ट्रम्प उपरोक्त राज्यों में अगले राष्ट्रपति पद के लिए लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं और बाइडन को अपनी स्थिति में सुधार करने के लिए बहुत काम करना है. इस सप्ताह जारी सीएनएन के सर्वे में जॉर्जिया में डोनाल्ड ट्रम्प को जो बाइडन से 5 प्रतिशत अंकों से आगे दिखाया गया था. इस राज्य में बाइडन ने 2020 में लगभग 12,000 वोटों से जीत हासिल की थी.
सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि डोनाल्ड ट्रम्प मिशिगन में जो बाइडन से 10 प्रतिशत अंकों से आगे हैं. यहां मौजूदा राष्ट्रपति ने 2020 में लगभग 1,55,000 वोटों से जीत हासिल की थी. सर्वेक्षण में पाया गया कि दोनों राज्यों में बहुमत (जॉर्जिया में 54 प्रतिशत और मिशिगन में 56 प्रतिशत) का मानना है कि जो बाइडन की नीतियों ने अमेरिका की आर्थिक स्थिति खराब कर दी है.
महत्वपूर्ण स्विंग स्टेट्स में डोनाल्ड ट्रम्प से पीछे हैं जो बाइडन

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








