
US में पकड़ा गया गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई, सलमान के घर फायरिंग केस से जुड़े हैं तार
AajTak
अमेरिकी अधिकारियों ने कुछ समय पहले अनमोल के अपने देश में होने की पुष्टि की थी. इसके बाद मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण के लिए एक प्रस्ताव भेजा था. इसके कुछ दिनों बाद यह घटनाक्रम सामने आया है.
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका में पकड़ा गया है. सूत्रों के मुताबिक, अनमोल को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है. अमेरिकी अधिकारियों ने कुछ समय पहले अनमोल के अपने देश में होने की पुष्टि की थी. इसके बाद मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण के लिए एक प्रस्ताव भेजा था. इसके कुछ दिनों बाद यह घटनाक्रम सामने आया है. अनमोल बिश्नोई को सलमान खान के घर बाहर फायरिंग और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड सहित कुछ हाई-प्रोफाइल अपराधों में आरोपी के रूप में नामित किया गया है.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हाल ही में अनमोल बिश्नोई के बारे में जानकारी देने वाले को ₹10 लाख का इनाम देने की घोषणा की थी. एनआईए ने अनमोल बिश्नोई के खिलाफ 2022 में दर्ज दो मामलों में आरोप पत्र दायर कर दिया है. पिछले महीने, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने स्पेशल मकोका कोर्ट (Maharashtra Control of Organised Crime Act- MCOCA) में यह कहते हुए याचिका दायर की थी कि वह भगोड़े अपराधी अनमोल बिश्नोई की प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू करना चाहती है.
यह भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: पंजाब से लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा गिरफ्तार, भारत-पाक सीमा पर था मौजूद
हाई प्रोफाइल अपराधों में आरोपी
लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई को 14 अप्रैल को बांद्रा इलाके में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी के मामले में मुंबई पुलिस ने वांटेड घोषित किया है. इस केस में दायर चार्ज शीट में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई का नाम आरोपी के रूप में दर्ज किया है. अनमोल बिश्नोई ने सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी ली थी, जिसके बाद उसके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था.
दोनों भाई एनसीपी नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में भी आरोपी हैं, जिनकी 12 अक्टूबर को उनके विधायक-बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास तीन बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पुणे का एक बड़ा नेता भी बिश्नोई गैंग के रडार पर था. हाल ही में तिहाड़ जेल प्रशासन ने श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी आफताब पूनावाला के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी थी, क्योंकि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच के दौरान पता चला था कि बिश्नोई गैंग आफताब पूनावाला को निशाना बनाने की प्लानिंग कर रहा है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











