
US: महिला के अश्लील स्टंट के बाद नाइट क्लब पर गिरी गाज
AajTak
अमेरिका के पीट्सबर्ग के फॉक्सटेल/स्काइबार नाइट क्लब की घटना. यहां एक महिला पर अश्लील हरकत करने का आरोप है. यह नाइट क्लब अपनी वाइल्ड पूल पार्टीज के लिए जाना जाता है. इस घटना का वीडियो वायरल होने का बद इस क्लब को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है.
अमेरिका के पीट्सबर्ग में वाइल्ड पूल पार्टीज के लिए लोकप्रिय एक नाइटक्लब को बंद कर दिया गया है. इस नाइटक्लब की एक महिला कस्टमर का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.
फॉक्सटेल/स्काइबार क्लब (Foxtail/Skybar Club) के इस वीडियो में महिला को खचाखच भरी भीड़ के सामने अपने प्राइवेट पार्ट में बोतल डालते देखा जा सकता है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना कब हुई. मंगलवार को इस नाइटक्लब के मैनेजमेंट ने अपनी वेबसाइट और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी किया. बयान में बताया गया कि क्लब को अगले नोटिस तक के लिए बंद किया जा रहा है.
बयान में कहा गया, हमारे गेस्ट और स्टाफ की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है. काफी विचार के बाद फॉक्सटेल/स्काइबार के मालिकों ने अगले नोटिस तक कामकाज बंद रखने का फैसला किया है.
हालांकि, इस बयान में उस अश्लील वायरल वीडियो का कोई जिक्र नहीं किया गया.
स्थानीय जिला जज यूजीन रिकार्डी ने बार के बंद होने के पीछे इस अश्लील क्लिप का जिक्र करते हुए कहा, यह शर्मनाक है. यह वीडियो पूरे अमेरिका में वायरल हुआ. फ्लोरिडा में भी लोगों ने यह वीडियो देखा. यह हमारे बारे में क्या बताता है.
उन्होंने कहा कि वह इस मामले में सीधे बार मालिक से बात की है. जब तक सभी चीजें नियंत्रण में नहीं आ जाती, यह बंद रहेगा.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.






