
US: बिजनेसमैन ने आम लोगों को दिया 19 अरब का 'नायाब तोहफा', तस्वीरें वायरल
AajTak
अमेरिका के मशहूर बिजनेसमैन बैरी डिल्लर ने अपने शहर के लोगों को नायाब तोहफा भेंट किया है. उन्होंने न्यूयॉर्क के मैनहेट्टन की हडसन नदी के ऊपर एक तैरता हुआ पार्क तैयार करा लिया है. हडसन रिवर पार्क प्रोजेक्ट को बनाने के लिए बैरी की फाउंडेशन ने 260 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 19 अरब रुपये खर्च किये हैं.
अमेरिका के मशहूर बिजनेसमैन बैरी डिल्लर ने अपने शहर के लोगों को नायाब तोहफा भेंट किया है. उन्होंने न्यूयॉर्क के मैनहेट्टन की हडसन नदी के ऊपर एक तैरता हुआ पार्क तैयार करा लिया है. हडसन रिवर पार्क प्रोजेक्ट को बनाने के लिए बैरी की फाउंडेशन ने 260 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 19 अरब रुपये खर्च किए हैं. बैरी अमेरिका के टॉप बिजनेसमैन माने जाते रहे हैं. वे हॉलीवुड की मशहूर प्रोडक्शन कंपनियां मसलन पैरामाउंट पिक्चर्स और 20th सेंचुरी फॉक्स में सीईओ की भूमिका निभा चुके हैं. नदी के ऊपर तैरते इस पार्क के एक तरफ हडसन नदी दिखाई देती है. वही दूसरी तरफ न्यूयॉर्क का मैनहेट्टन शहर दिखता है. इस प्रोजेक्ट की घोषणा 2014 में हुई थी लेकिन बैरी के प्रोजेक्ट को लेकर कई सवाल खड़े किए और मुकदमा किया गया कि इससे नदी की मैरिन लाइफ खत्म हो जाएगी. इसके बाद उनका ये प्रोजेक्ट खत्म होता दिखा तो साल 2017 में उन्होंने बढ़ती कीमतों को देखते हुए इस प्रोजेक्ट से हाथ खींचने का मन बना लिया था लेकिन आखिरकार उन्हें इस पार्क को बनाने की मंजूरी मिल गई थी.More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












