
US, फ्रांस, जर्मनी समेत 10 देशों के राजदूतों को तुर्की ने निकाला, राष्ट्रपति एर्दोगन का सख्त रवैया
AajTak
राष्ट्रपति एर्दोगन ने पश्चिमी शहर एस्किसेर में एक रैली के दौरान कहा, "मैंने अपने विदेश मंत्री को निर्देश दिया है और कहा है कि आप इन 10 राजदूतों की व्यक्तिगत गैर-गंभीर हरकतों को तुरंत संभालें."
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी समेत 10 राजदूतों को देश छोड़ने का आदेश दिया है. तुर्की सरकार ने इन्हें Persona non grata यानी कि अस्वीकार्य व्यक्ति घोषित कर दिया है. इन राजदूतों ने तुर्की की जेल में बंद एक एक समाज सेवक को रिहा करने की अपील की थी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











