
US ने प्रवासियों से भरे दो मिलिटरी प्लेन कोलंबिया भेजे, वहां के राष्ट्रपति ने लौटाए, ट्रंप ने लगाया इमरजेंसी टैरिफ तो झुका
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि कोलंबिया ने अवैध प्रवासियों से भरे हुए अमेरिका के दो जहाजों को लौटा दिया है, जिसके बाद उन पर एक्शन लेते हुए टैरिफ और वीजा प्रतिबंध लगाया जा रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति की शपथ लेने के बाद से ही ताबड़तोड़ एक्शन ले रहे हैं. इस बार ट्रंप के निशाने पर कोलंबिया है. ट्रंप ने कोलंबिया पर टैरिफ और ट्रैवल बैन लगा दिया, जिसके जवाब में कोलंबिया ने भी अमेरिका पर टैरिफ लगाए लेकिन कुछ ही घंटों के भीतर वह पीछे हट गया.
ट्रंप का कहना है कि कोलंबिया ने अवैध प्रवासियों से भरे हुए अमेरिका के दो जहाजों को लौटा दिया है, जिसके बाद उन पर एक्शन लेते हुए टैरिफ और वीजा प्रतिबंध लगाया जा रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो के इस फैसले से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा बाधित हुई है. ट्रंप ने अमेरिका के बाजारों में कोलंबिया के सभी उत्पादों पर 25 फीसदी इमरजेंसी टैरिफ लगा दिया है, जो एक हफ्ते के भीतर बढ़कर 50 फीसदी तक हो सकते हैं. इसके अलावा कोलंबिया सरकार के अधिकारियों और सहयोगियों पर वीजा प्रतिबंध भी लगाए गए हैं.
अमेरिकी टैरिफ के बाद झुकी कोलंबिया सरकार
ट्रंप ने कहा कि ये तो सिर्फ शुरुआत है. हम कोलंबिया की सरकार को मनमानी नहीं करने देंगे. जिन अपराधियों को उन्होंने अमेरिका भेजा है, सरकार को उन्हें वापस लेना ही होगा.
अब खबर है कि कोलंबिया अपने नागरिकों को वापसलाने के लिए प्रेसिडेंशियल विमान होंडूरास भेजेगा. कोलंबिया के राष्ट्रपति का कहना है कि वह बेहद सम्मान के साथ अपने नागरिकों को वापस लाने जा रहे हैं.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







