
US के साथ ट्रेड डील से क्या भारत के किसानों-पशुपालकों को खतरा? देखें दंगल
AajTak
.पीएम मोदी ने घोषणा की है कि अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि भारत के साथ ट्रेड डील हो गई है और अब भारत एक तो रूस से तेल नहीं लेगा, ऊपर से 500 अरब डॉलर के अमेरिकी आयात भी करेगा जिसमें कृषि उत्पाद भी शामिल होंगे. विपक्ष सवाल उठा रहा है कि भारतीय किसानों और पशुपालकों की हितों की अनदेखी करके मोदी सरकार ने अमेरिका से डील की. सवाल ये है कि आखिर इस डील में अमेरिका झुका है या भारत? देखें दंगल.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












