
US: कार में स्टूडेंट के साथ पकड़ी गई महिला टीचर, पुलिस ने किया गिरफ्तार, हो सकती है 20 साल की जेल
AajTak
अमेरिका में एक महिला टीचर छात्र के साथ कार में नग्नावस्था में पकड़ी गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. टीचर का पति अमेरिकी रक्षा विभाग में शीर्ष अधिकारी है. महिला को 20 साल की जेल की सजा हो सकती है.
अमेरिका के नेब्रास्का राज्य में महिला टीचर को कार में 17 वर्षीय छात्र के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उस टीचर का पति अमेरिकी रक्षा विभाग में टॉप अधिकारी है. हालांकि नेब्रास्का में सहमति की उम्र 16 वर्ष है, लेकिन महिला टीचर के खिलाफ गुंडागर्दी का केस दर्ज किया गया है. इस मामले में उसे 20 साल तक की सजा हो सकती है.
महिला टीचर का नाम एरिन वार्ड (47) है, जोकि 17 वर्षीय छात्र के साथ कार में नग्नावस्था में पाई गई. उन्होंने घटनास्थल से भागने की कोशिश भी की, लेकिन कार का एक्सीडेंट हो गया और छात्र अपने अंडरवियर में ही भाग गया.
पकड़े जाने पर की थी भागने की कोशिश
पुलिस को तड़के करीब तीन बजे सड़क पर एक संदिग्ध कार खड़ी होने की सूचना मिली. न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, उन्हें होंडा सेडान की पिछली सीट पर 45 वर्षीय एरिन वार्ड और एक 17 वर्षीय लड़का मिला. लड़का बिना कपड़ों में था और वो आगे की सीट पर आ गया और गाड़ी चलाकर ले गया, लेकिन जैसे ही थोड़ी दूर कार चलाई, उसका एक्सीडेंट हो गया और उसके बाद वो पैदल भाग गया. एक घंटे के अंदर पुलिस ने उसे अंडरवियर और टी-शर्ट में पकड़ लिया. हालांकि दोनों को मामूली चोट की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि महिला टीचर ने छात्र के साथ यौन संबंध बनाने की बात कबूल कर ली है और उसके पास ओमाहा पब्लिक स्कूल की आईडी भी पाई गई है. इसके अलावा महिला कई और स्कूलों में भी पढ़ा चुकी है. वहीं लड़के की पहचान एक छात्र के रूप में हुई है.
रक्षा विभाग में शीर्ष अधिकारी है महिला का पति

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











