
US: ऑनलाइन गेम खेल रहा था...तभी दोस्तों को सुनाई दी चीखें, भारतीय मूल के छात्र की हॉस्टल में हत्या
AajTak
अमेरिका की Purdue University में एक भारतीय मूल के छात्र की हत्या कर दी गई. वह हॉस्टल में अपने रूम में मृत मिला. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं. पुलिस ने उसके रूममेट को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं इस हत्या को लेकर छात्रों में गुस्सा है. वह अपने दोस्त के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं.
अमेरिका के इंडियाना राज्य में भारतीय मूल के छात्र की कॉलेज के हॉस्टल में हत्या कर दी गई है. पुलिस ने मारे गए 20 वर्षीय छात्र की पहचान वरुण मनीष छेड़ा के रूप के रूप में की है. छात्र Purdue University में ग्रेजुएशन का छात्र था जो डेटा साइंस की पढ़ाई कर रहा था.
पुलिस ने कहा कि कोरियाई मूल के उसके रूममेट को प्रारंभिक जांच के बाद हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने बुधवार को कहा कि कॉलेज परिसर के पश्चिमी छोर में बने McCutcheon Hall में छात्र को मृत पाया था. पुलिस ने बताया कि छात्र का रूममेट (22 वर्षीय) जी मिन जिमी शा साइबर सिक्योरिटी विषय का छात्र है. उसी ने पुलिस को फोन कर उनकी मौत की सूचना दी थी.
पोस्टमॉर्टम में छात्र के शरीर पर गहरे घाव मिले हैं. उस पर कई बार हमला किया गया था, इससे लगता है कि हत्या के इरादे से उस पर वार किया गया था. फॉक्स न्यूज के अनुसार, Purdue University के पुलिस प्रमुख लेस्ली विएटे ने मीडिया को बताया कि हत्या के पीछे को खास मकसद नहीं था.
वारदात की रात दोस्तों के साथ खेला था ऑनलाइन गेम
वरुण के बचपन के दोस्त अरुणभ सिन्हा ने ‘एनबीसी न्यूज’ को बताया कि वरुण मंगलवार रात अपने दोस्तों के साथ ऑनलाइन गेम खेल रहा था, तभी उन्हें कॉल पर अचानक चीख की आवाज सुनाई दी, लेकिन समझ नहीं पाए कि वहां हुआ क्या है. जब वह बुधवार सुबह जब वे उठे, तो उन्हें वरुण की मौत की खबर पता चली.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











