
US: आसमान में UFO ने लोगों की उड़ाई थी नींद, अब रक्षा विभाग ने की पुष्टि
AajTak
रिपोर्ट के मुताबिक पेंटागन के प्रवक्ता सू गफ ने एक बयान में कहा, आसमान में बादलों के बीच बढ़ने वाली त्रिकोण आकार की वस्तुओं की तस्वीरें और वीडियो ली गईं थीं. उन्होंने यह भी पुष्टि की कि तीन अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं की जो तस्वीरें ली गईं थी उसमें एक "गोले" के आकार की, दूसरी "एकोर्न" के आकार की और एक "मेटालिक ब्लींप" के रूप में थी. ये तस्वीरें नौसेना कर्मियों द्वारा ली गईं थीं.
अमेरिका में साल 2019 में आसमान में एक अज्ञात यूएफओ (हवाई यान) नजर आया था जिसकी तस्वीरें लीक हो गईं थीं. इन तस्वीरों ने दुनिया में मानव समुदाय के अलावा दूसरी प्रजातियों या एलियनों की मौजूदगी होने की चर्चा को गर्म कर दिया था. अब अमेरिका के रक्षा विभाग ने भी इन तस्वीरों की वैधता की पुष्टि कर दी है. (सभी तस्वीरें - सोशल मीडिया) सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक पेंटागन के प्रवक्ता सू गफ ने एक बयान में कहा, आसमान में बादलों के बीच बढ़ने वाली त्रिकोण आकार की वस्तुओं की तस्वीरें और वीडियो ली गईं थीं. उन्होंने यह भी पुष्टि की कि तीन अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं की जो तस्वीरें ली गईं थी उसमें एक "गोले" के आकार की, दूसरी "एकोर्न" के आकार की और एक "मेटालिक ब्लींप" के रूप में थी. ये तस्वीरें नौसेना कर्मियों द्वारा ली गईं थीं. बयान में आगे कहा गया है कि "जैसा कि हमने पहले कहा है, संचालन सुरक्षा बनाए रखने और संभावित प्रतिकूलताओं के लिए उपयोगी जानकारी का खुलासा करने से बचने के लिए, DOD सार्वजनिक रूप से हमारे प्रशिक्षण रेंज या हवाई क्षेत्र में रिपोर्ट की गई ऐसी घटनाओं के विवरणों पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करता है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











