
US: अब एलिना नहीं बन सकेगी फ्रेडरिक! ट्रंप ने सेक्स चेंज पर बैन के फैसले पर किया साइन
AajTak
अमेरिका के यूथ हार्मोन थेरेपी और सर्जरी करवाकर अपना सेक्स बदल लेते हैं. अमेरिका में कई किशोर प्यूबर्टी ब्लॉकर्स (puberty blockers) का इस्तेमाल करते हैं. जिससे उनकी उम्र थम जाती है. वे बड़े हो ही नहीं पाते हैं. यही नहीं यहां कई लड़के-लड़कियां केमिकल कास्ट्रेशन और सर्जिकल म्यूटिलेशन की मदद लेकर लिंग बदलवाते हैं. लेकिन ट्रंप ने इन प्रैक्टिस पर रोक लगा दी है.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनावी वादे पर अमल करते हुए अमेरिका में सेंक्स चेंज पर रोक लगाने वाले कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है. इस आदेश का उद्देश्य 19 वर्ष से कम आयु के लोगों के लिए लिंग परिवर्तन हेतु मिलने वाली सरकारी सहायता में रोक लगाना है.
ट्रंप का यह आदेश सरकारी फंड प्राप्त करने वाले चिकित्सा संस्थानों को ऐसे ट्रीटमेंट कराने से रोकेगा, जहां कई अमेरिकी किशोर हार्मोन थेरेपी और सर्जरी करवाकर अपना सेक्स बदल लेते हैं. अमेरिका में कई किशोर प्यूबर्टी ब्लॉकर्स (puberty blockers) का इस्तेमाल करते हैं. प्यूबर्टी ब्लॉकर्स (Puberty Blockers) वे दवाएं हैं जो शरीर में हार्मोन को बनने से अस्थायी रूप से रोकती हैं, जिससे शरीर में किशोरावस्था के बदलाव रोके जा सकें.
ट्रंप प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को कहा है कि बच्चों में केमिकल कास्ट्रेशन और सर्जिकल म्यूटिलेशन को रोकने के लिए सभी कदम उठाए जाएं. केमिकल कास्ट्रेशन और सर्जिकल म्यूटिलेशन क्या है?
केमिकल कास्ट्रेशन एक चिकित्सा प्रक्रिया है जिसमें दवाओं का उपयोग किया जाता है ताकि शरीर में सेक्स हार्मोन जैसे कि टेस्टोस्टेरोन का बनना कम हो जाए या रुक जाए. यह प्रक्रिया अस्थायी होती है. इसकी वजह से यौन इच्छा कम हो जाती है.
🚨 BREAKING: Trump signs Executive Order banning trans surgery for minors in the United States pic.twitter.com/ismxPRhHj1
सर्जिकल म्यूटिलेशन उस चिकित्सा प्रक्रिया को कहा जाता है जिसमें शरीर के किसी हिस्से को सर्जरी के माध्यम से हटाया या बदला जाता है, जिसके परिणामस्वरूप शरीर के कार्य या संरचना में स्थायी परिवर्तन होता है. अमेरिका में सर्जरी म्यूटिलेशन का इस्तेमाल लिंग को हटाने के लिए किया जाता है.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









