
UPSC NDA रिजल्ट से गदगद CM केजरीवाल, बोले- दिल्ली का आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल सबसे आगे
AajTak
UPSC NDA & NA Result 2023: यूपीेएससी एनडीए, एन II रिजल्ट जारी होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शहीद भगत सिंह सशस्त्र बल प्रिपरेटरी स्कूल के 32 छात्रों ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो देश भर के किसी भी स्कूल से सबसे अधिक संख्या में से एक है.
UPSC NDA & NA Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी एनडीए और एनए II परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित शहीद भगत सिंह सशस्त्र बल प्रिपरेटरी स्कूल के 32 छात्रों ने क्वालीफाई किया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह संख्या देशभर के किसी भी स्कूल से सबसे ज्यादा है.
सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शहीद भगत सिंह सशस्त्र बल प्रिपरेटरी स्कूल के 32 छात्रों ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा उत्तीर्ण की है. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली के शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल के 32 छात्रों ने एनडीए परीक्षा पास की है, जो देश भर के किसी भी स्कूल से सबसे अधिक संख्या में से एक है."
उन्होंने आगे कहा कि सशस्त्र बल प्रिपरेटरी स्कूल ने "उत्कृष्ट परिणाम" दिखाए हैं और भविष्य में भी दिल्ली से अधिक छात्र एनडीए परीक्षा पास करेंगे. केवल एक वर्ष में दिल्ली के सशस्त्र बल प्रिपरेटरी स्कूल ने उत्कृष्ट परिणाम दिखाए हैं. मुझे यकीन है कि दिल्ली से अधिक से अधिक छात्र अब एनडीए परीक्षा पास करेंगे और भविष्य के अधिकारी के रूप में हमारे देश को गौरवान्वित करेंगे. दिल्ली हमेशा देश की सेवा के लिए तैयार रहेगी."
यूपीएससी एनडीए और एनए II परीक्षा कुल 400 रिक्तियों के लिए आयोजित की गई थी, जिनमें से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में 375 रिक्तियां और नौसेना अकादमी में 25 रिक्तियां थीं. परीक्षा 3 सितंबर 2023 को आयोजित की गई थी, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब वे अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
UPSC NDA & NA Result 2023: यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीका स्टेप 1: सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. स्टेप 2: होम पेज पर, 'UPSC NDA & NA Result link' लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: यूपीएससी रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी. स्टेप 4: इस पीडीएफ में Ctrl+F टाइप करके अपना रोल नंबर सर्च करें. स्टेप 5: आगे के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें व प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.
UPSC NDA & NA Result 2023 Direct Link

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







