
UPSC CSE 2026: यूपीएसएसी ने जारी किया 933 वैकेंसी का सर्विस-वाइज ब्रेकअप, जानें कितने बनेंगे IAS-IPS और IFS?
ABP News
पीएससी की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आईएएस के कुल 180 पद खाली है. इनमें 72 पद अनारक्षित है, 27 पद एससी, 14 पद एसटी, 49 पद ओबीसी और 18 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित है.
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है. दरअसल केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण डिपार्टमेंट ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए भरे जाने वाले कुल 933 पदों का सर्विस वाइज ब्योरा जारी कर दिया है. इस बार ऑल इंडिया सर्विसेज और केंद्रीय सेवाओं में पदों की संख्या पिछले साल की तुलना में कम है. सिविल सेवा परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय विदेश सेवा समेत कई ग्रुप ए और बी सेवाओं में अधिकारियों का चयन किया जाएगा. वहीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 में 2026 को आयोजित होगी.
आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के कितने पद खाली?
यूपीएससी की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आईएएस के कुल 180 पद खाली है. इनमें 72 पद अनारक्षित है, 27 पद एससी, 14 पद एसटी, 49 पद ओबीसी और 18 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित है. वहीं आईपीएस में कुल 150 पद खाली है. इनमें 62 पद अनारक्षित, 19 पद एससी, 17 पद एसटी, 37 पद ओबीसी और 15 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए रखे गए हैं. इसके अलावा आईएफएस के लिए 40 पद तय किए गए हैं. जिनमें 16 अनारक्षित, 6 एससी, 3 एसटी, 11 ओबीसी और 4 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं. इसके अलावा भारतीय राजस्व सेवा में 94 और आईआरएस में 180 पद शामिल है. वहीं बाकी केंद्रीय सेवाओं को मिलाकर कुल 933 पद खाली है.
कैटेगरी वाइज कुल पद किस प्रकार?













