
सूरत नगर निगम में 1924 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
ABP News
सूरत नगर निगम ने 1924 पदों पर भर्ती जारी की है. क्लर्क, इंजीनियर, मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स समेत कई पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 1 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं.
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है.सूरत नगर निगम ने अलग-अलग विभागों में बड़ी भर्ती जारी की है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1924 पदों को भरा जाएगा.इनमें क्लर्क, इंजीनियर, मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, ड्राइवर, टेक्निकल असिस्टेंट जैसे कई पद शामिल हैं. इच्छुक उम्मीदवार 1 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.पदों की जानकारीइस भर्ती के जरिए सूरत नगर निगम में करीब 45 अलग-अलग कैटेगरी के पदों को भरा जाएगा. इनमें क्लर्क, ड्राइवर, स्टाफ नर्स, मेडिकल ऑफिसर, इंजीनियर, टेक्निकल असिस्टेंट, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और मार्शल जैसे पद शामिल हैं.इसके अलावा जू और एक्वेरियम से जुड़े कुछ तकनीकी पद भी इस भर्ती में शामिल किए गए हैं. कुल मिलाकर यह भर्ती अलग-अलग विभागों के लिए की जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिल सकता है.
उम्र सीमा इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 33 से 45 वर्ष तक तय की गयी है जोकि पदों के अनुसार होगी.आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी.
यह भी पढ़ें - UAE में ICSE-ISC बोर्ड परीक्षा रद्द, छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए CISCE का बड़ा फैसला
क्या चाहिए योग्यता ?इस भर्ती में आवेदन करने के लिए योग्यता भी पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है. कुछ पदों के लिए 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि तकनीकी और मेडिकल पदों के लिए डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग या मेडिकल से संबंधित डिग्री जरूरी होगी.













