
UPSC क्लियर होते ही गर्लफ्रेंड ने किया ऐसा, लड़के ने Video में सुनाया दुखड़ा
AajTak
वीडियो में शख्स कहता है कि दिल्ली आकर उसने किताबें रट डालीं. जमकर पढ़ाई की. पैसों की तंगी थी तो गार्ड की नौकरी भी की. लेकिन पांच अटेम्पट के बाद भी UPSC क्लियर नहीं हुआ. हालांकि, इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड का सेलेक्शन हो गया. मगर इसके बाद गर्लफ्रेंड ने जो किया उसने मुझे मायूस कर दिया.
बिहार के छोटे से गांव का एक युवक IAS बनने का सपना लेकर दिल्ली आया. यहां आकर उसने मुखर्जी नगर में UPSC की तैयारी शुरू कर दी. लेकिन पांच अटेम्पट के बाद भी उसका सेलेक्शन नहीं हुआ. हालांकि, इसी दौरान उसकी गर्लफ्रेंड ने UPSC एग्जाम क्लियर कर लिया. मगर इसके बाद गर्लफ्रेंड ने जो किया उसने युवक को मायूस कर दिया.
एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए हरिंदर पांडे नाम के शख्स ने बताया कि करीब 10 साल पहले वो बिहार के गोपालगंज जिले से दिल्ली आए थे. यहां उन्होंने आईएएस की तैयारी शुरू की. लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया. हरिंदर ने पांच अटेम्पट दिए, एक बार तो इंटरव्यू तक भी गए, लेकिन UPSC क्लियर नहीं कर सके.
इसी दौरान हरिंदर के जीवन में एक लड़की आती है. दोस्ती के बाद उन्हें उससे प्रेम हो जाता है. लड़की भी UPSC की तैयारी कर रही थी और ये साल था 2014.
हरिंदर कहते हैं कि इसी बीच लड़की का UPSC में सेलेक्शन हो गया. मगर इसके कुछ दिन बाद उसने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया. इस घटना से उन्हें बहुत मायूसी हुई. हालांकि, गर्लफ्रेंड ने उन्हें एग्जाम की तैयारी के लिए कई टिप्स भी दिए थे.
वीडियो में हरिंदर आगे कहते हैं कि दिल्ली आकर उन्होंने किताबें रट डालीं. जमकर पढ़ाई की. पैसों की तंगी थी तो गार्ड की नौकरी भी की. लेकिन शायद सबकुछ व्यवस्थित नहीं था. उन्होंने कहा कि भले ही यूपीएससी क्लियर नहीं हुआ हो लेकिन पढ़ाई के दौरान बहुत कुछ सीखा है, जो जीवन भर उनके काम आएगा.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












