UPSC इंटरव्यू में पैनल क्या पूछेगा, जानिए- ये कैसे तय होता है?
AajTak
यूपीएससी इंटरव्यू का वक्त अब नजदीक आता जा रहा है. क्या आपको पता है कि अभ्यर्थी से इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवाल आखिर आते कहां से हैं, आइए जानें.
UPSC Mains के बाद इंटरव्यू ही अब अगली सीढ़ी है इंटरव्यू की. इस परीक्षा के तीनों चरणों प्रीलिम्स और मेन्स क्लियर करने के बाद इंटरव्यू निकालना सबसे कठिन माना जाता है. लेकिन टॉपर्स मानते हैं कि पैनल आपसे उसी तरह सवाल पूछता है, जैसे आप उन्हें अपने बारे में जानकारी देते हैं. ये होता है DAF यानी डिटेल एप्लीकेशन फार्म से, इसमें दी गई जानकारियों के आधार पर ही आपके सामने पैनल सवाल रखता है. आइए- टॉपर सृष्टि जयंत देशमुख से जानें इस फॉर्म का महत्व और इसे भरने का तरीका. सृष्टि ने साल 2018 में ऑल ओवर इंडिया में 5वीं रैंक हासिल की थी. क्या है डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म सबसे पहले आपको बता दें, जिन उम्मीदवारों का सेलेक्शन यूपीएससी इंटरव्यू के लिए होता है, उन्हें एक एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए दिया जाता है. आप ये समझ लीजिए इसी फॉर्म के आधार पर तय किया जाता है कि आपसे बोर्ड इंटरव्यू में क्या सवाल पूछेगा.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












