UPSC: आईएएस इंटरव्यू में साड़ी के पल्लू पर पूछा सवाल, ये जवाब देकर अपाला बनीं टॉपर, सोचिए- आप इन सवालों के क्या जवाब देंगे
AajTak
UPSC IAS इंटरव्यू में अपाला से सबसे रोचक और सबसे अलग सवाल उनसे पूछा गया कि उन्होंने साड़ी किस तरह की पहनी है और उनकी साड़ी पर बनी बॉर्डर क्या दर्शाती है. जानिए- अपाला ने क्या जवाब दिया...
आपने अक्सर यूपीएससी आईएएस परीक्षा के फाइनल राउंड यानी इंटरव्यू के सवालों के बारे में सुना होगा. इन सवालों के इंटेलिजेंट आंसर से ही उम्मीदवारों को सफलता मिलती है. इस परीक्षा में नौवीं रैंक पाने वाली गाजियाबाद की डॉ अपाला मिश्रा से भी कुछ ऐसे ही सवाल पूछे गए जिनके जवाबों ने उन्हें इतनी बेहतर रैंक दिलाई. इसमें से एक सवाल उनकी साड़ी के बॉर्डर पर भी पूछा गया था, आइए जानें उन्होंने क्या जवाब दिया. इसके अलावा उनसे जो सवाल जवाब किए गए, उनके जवाब भी जानिए. सोचिए कि आप उनकी जगह होते तो क्या जवाब देते.
अपाला मिश्रा ने इस परीक्षा में साबित किया कि आत्मविश्वास के बलबूते पर आप चाहे तो पूरी दुनिया जीत सकते हैं. यूपीएससी परीक्षा की रैंक लिस्ट के बाद अब मंगलवार रात इस परीक्षा की अंकसूची भी जारी कर दी गई. डॉ अपाला का दावा है कि उन्होंने इंटरव्यू राउंड में अब तक सबसे ज़्यादा नंबर हासिल किए हैं. अपाला ने बताया कि उन्होंने इंटरव्यू राउंड में 215 अंक हासिल किए और उनका दावा है कि उन्होंने एक नया रिकार्ड बना लिया. उनके मुताबिक अब तक इंटरव्यू राउंड में किसी ने इतने अंक हासिल नहीं किए.
डॉ अपाला बताती हैं कि 40 मिनिट के इंटरव्यू राउंड में उनसे तरह तरह के सवाल पूछे गए थे जिसमें उन्होंने लगभग सभी सवालों का जवाब दिया. हालांकि इंटरव्यू राउंड शुरू होने से पहले वह थोड़ी नर्वस तो थी हीं लेकिन उन्होंने आत्मविश्वास को अपना विनिंग टूल बनाया और इंटरव्यू दिया. अपाला ने बताया कि इंटरव्यू राउंड सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी होता है क्योंकि इसमें आपकी प्रेजेंटेशन के साथ-साथ आपकी पर्सनैलिटी स्किल्स को भी देखा जाता है. इस दौरान आपकी हर छोटी हरकतों पर बड़ी बारीकी से नजर रखते हैं और उस हिसाब से आपकी नंबरिंग करते हैं. इसलिए जरूरी है कि आप किसी भी बात को लेकर घबराएं नहीं और खुद की तैयार पर पूरा भरोसा रखें.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












