
UPPSC RO-ARO: 16 फरवरी से शुरू होगी UPPSC आरओ-एआरओ टाइपिंग परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
ABP News
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपीपीएससी ने आरओ और एआरओ भर्ती के लिए हिन्दी टाइपिंग टेस्ट की तारीख घोषित करते हुए प्रवेश पत्र जारी किये हैं.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती 2023 के तहत अगला चरण शुरू कर दिया है. आयोग ने सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए हिन्दी टाइपिंग टेस्ट की तारीख घोषित कर दी है और इसके याद प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 411 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. जिन अभ्यर्थियों ने पहले चरण की परीक्षा सफलतापूर्वक पास की थी, उन्हें अब टाइपिंग टेस्ट में शामिल होना जरूरी होगा.
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार हिन्दी टाइपिंग टेस्ट 16 फरवरी 2026 से शुरू होकर 19 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा. यह परीक्षा पूरी तरह कम्प्यूटर आधारित होगी. परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी.पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी. उम्मीदवारों को अपनी शिफ्ट का समय एडमिट कार्ड में देखकर ही परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा.
परीक्षा केंद्र से जुड़े नियम
यह टाइपिंग परीक्षा लखनऊ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज में आयोजित की जाएगी. आयोग ने साफ निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्र का गेट परीक्षा शुरू होने से लगभग 1 घंटा 30 मिनट पहले खोल दिया जाएगा. वहीं परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा. ऐसे में उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना जरूरी होगा, ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.













