
पूरी तरह बदल जाएगा WhatsApp, अब माता-पिता को होगी आपके हर चैट की जानकारी, जानिए पूरा मामला
ABP News
WhatsApp Feature: मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर अब छोटे बच्चों के अकाउंट भी बनाए जा सकेंगे. ये पैरेंट्स के डिवाइस से लिंक्ड होंगे और इनमें केवल मैसेजिंग और कॉलिंग जैसे फीचर होंगे.
WhatsApp Feature: WhatsApp पर अब छोटे बच्चों के अकाउंट भी बनाए जा सकेंगे. मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने ऐलान किया है कि वह 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नए पैरेंट-मैनेज्ड अकाउंट्स लेकर आ रही है, जो सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग पर फोकस करेंगे. इन अकाउंट्स को ऐसे डिजाइन किया गया है कि बच्चों के कम्यूनिकेशन पर पैरेंट्स का पूरा कंट्रोल रहे. अगले कुछ महीनों में इस नए फीचर को रोल आउट कर दिया जाएगा.
कैसे काम करेंगे बच्चों के अकाउंट्स?
WhatsApp के नए पैरेंट-मैनेज्ड में नई डिफॉल्ट सेटिंग और पैरेंटल कंट्रोल मिलेंगे. इन अकाउंट्स के जरिए पैरेंट्स यह मैनेज कर पाएंगे कि उनके बच्चों से कौन कॉन्टैक्ट कर रहा है और उन्हें किन ग्रुप्स में ऐड किया जा रहा है. साथ ही पैरेंट्स इन अकाउंट्स की प्राइवेसी सेटिंग्स भी मैनेज कर सकेंगे. हालांकि, सारी पर्सनल कन्वर्सेशन नॉर्मल अकाउंट की तरह प्राइवेट और एंड-टू-एंड एनक्रिप्ट रहेगी. इन अकाउंट्स में मेटा एआई, चैनल और स्टेटस और वन-टू-वन कन्वर्सेशन में व्यू वन्स जैसे फीचर्स नहीं मिलेंगे.
पैरेंट्स के डिवाइस से लिंक होगा बच्चों का अकाउंट













