
CTET 2026 की Answer Key जारी, उम्मीदवार अब ऑनलाइन देख सकते हैं जवाब और दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
ABP News
CBSE ने CTET 2026 (फरवरी सत्र) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और जन्म तिथि से डाउनलोड कर सकते हैं.
शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CTET 2026 के फरवरी सत्र की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. अब परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रश्नों के सही उत्तर देख सकते हैं. इसके साथ ही अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी सवाल का जवाब गलत दिया गया है, तो वह उस पर आपत्ति भी दर्ज कर सकता है.
सीबीएसई ने CTET की आंसर की अपनी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की है. उम्मीदवार वेबसाइट पर लॉगिन करके आसानी से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी. जन्म तिथि को DD/MM/YYYY के फॉर्मेट में भरना होगा. जानकारी भरते ही आंसर की स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी. आंसर की जारी होने के बाद अब उम्मीदवार यह अंदाजा लगा सकते हैं कि परीक्षा में उनका प्रदर्शन कैसा रहा और उनके कितने सवाल सही हो सकते हैं.
अगर उत्तर गलत लगे तो क्या करें
सीबीएसई ने उम्मीदवारों को यह सुविधा भी दी है कि अगर उन्हें किसी प्रश्न के उत्तर पर शक है, तो वे उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.













