
NCERT 9वीं इंग्लिश की किताब में भी हुए बड़े बदलाव, इन लेखकों को दी गई ज्यादा जगह
ABP News
नई किताब में भारतीय लेखकों की रचनाओं को पहले से ज्यादा महत्व दिया गया है, ताकि छात्र अपने देश के साहित्य और विचारों से बेहतर तरीके से परिचित हो सकें. इसके साथ ही पाठ्यक्रम का बोझ भी कम किया गया है.
एनसीईआरटी ने कक्षा 9 की अंग्रेजी की नई पाठ्यपुस्तक जारी की है. नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होने वाली इस किताब में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब अंग्रेजी की दो किताबों की जगह केवल एक ही किताब पढ़ाई जाएगी और पाठों की संख्या भी पहले की तुलना में काफी कम कर दी गई है. नई किताब में भारतीय लेखकों की रचनाओं को पहले से ज्यादा महत्व दिया गया है, ताकि छात्र अपने देश के साहित्य और विचारों से बेहतर तरीके से परिचित हो सकें. इसके साथ ही पाठ्यक्रम का बोझ भी कम किया गया है, जिससे छात्रों के स्कूल बैग और पढ़ाई का दबाव दोनों कम हो सके.
ये भी पढ़ें-यूपी में कितनी होती है लेखपाल की सैलरी, क्या 8वें वेतन आयोग से इन्हें भी मिलेगा फायदा?
कावेरी नाम से आई नई इंग्लिश की बुक
एनसीईआरटी ने कक्षा 8 की नई इंग्लिश की बुक का नाम कावेरी रखा है. यह किताब पहले से पढ़ाई जा रही इंग्लिश की दो बुक Beehive और Moments की जगह लेगी. नई बुक को नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 और राष्ट्रीय विद्यालय शिक्षा पाठ्यक्रम ढांचा के आधार पर तैयार किया गया है. इस किताब की शुरुआत राज्यसभा सांसद और लेखिका सुधा मूर्ति की 2004 में प्रकाशित बुक How I Taught My Grandmother to Read and Other Stories से ली गई एक कहानी से होती है. इस कहानी में उन्होंने अपने बचपन की यादों और अपनी दादी को पढ़ना सिखाने के अनुभव को शेयर किया है. अधिकारियों के अनुसार, पहले कक्षा 9 के लिए इंग्लिश की दो किताबें पढ़ाई जाती थी, जिनमें कुल 29 पाठ शामिल थे. इनमें से 15 पाठ विदेशी लेखकों के थे. अब नई व्यवस्था में किताबों की संख्या घटाकर एक कर दी गई है और पाठों की कुल संख्या भी 29 से कम करके 16 कर दी गई है. नई बुक में भारतीय और विदेशी लेखकों की रचनाओं को लगभग बराबर जगह दी गई है, लेकिन भारतीय लेखकों की उपस्थिति पहले की तुलना में ज्यादा दिखाई देती है.













