
Gangaur Puja 2026: गणगौर पर्व की अनोखी रस्म, जहां पत्नियों के हाथ से मार खाते हैं पति!
ABP News
Gangaur Puja 2026: 21 मार्च 2026 को गणगौर पर्व मनाया जाएगा. यह पर्व पति-पत्नी के प्रेम को दर्शाता है. लेकिन मध्य प्रदेश के देवास में गणगौर पर्व की अनोखी रस्म है, जिसमें पति अपनी पत्नी से मार खाते हैं.
Gangaur Puja 2026: गणगौर पर्व की शुरुआथ वैसे तो होली के अगले दिन से ही शुरू हो जाती है और 16 दिनों तक चलती है. लेकिन चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर इस पर्व का खास महत्व होता है. इस वर्ष गणगौर पूजा शनिवार, 21 मार्च 2026 को की जाएगी.
गणगौर शब्द का अर्थ शिव और गौरी से मिला हुआ है. इसलिए यह पर्व पति-पत्नी के प्रेम, वैवाहिक जीवन और समर्पण को दर्शाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखकर पूजा-पाठ करती हैं. साथ ही कुंवारी कन्याएं भी योग्य जीवनसाथी के लिए यह व्रत रखकर शिव-गौरी की पूजा करती हैं.
गणगौर पूजा का शुभ मुहूर्त (Gangaur Puja 2026 Muhurat)
गणगौर पूजा देशभर के कई राज्यों में मनाई जाती है. मध्य प्रदेश के देवास जिले के बागली अनुभाग के आदिवासी समाज में गणगौर पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर पूजा करती हैं. वहीं कुंवारी कन्या माता गणगौर की स्थापना और पूजा करती हैं. लेकिन इसी जिले में गणगौर पूजा की अनोखी परंपरा निभाई जाती है, जोकि काफी अलग और चौंकाने वाला भी है.













