
Ramadan 2026: रमजान का 23वां रोजा 13 मार्च को, रोजेदार देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
ABP News
Ramadan 2026 23th Roza Sehri Iftar Time: रमजान का तेईसवां रोजा शुक्रवार 13 मार्च को है. इस्लाम के अनुसार 23वां रोजा दोजख से निजात का रास्ता है. रोजेदार यहां देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय.
Ramadan 2026 23th Roza Sehri Iftar Time: इस्लाम का पवित्र महीना रमजान दुनियाभर के मुसलमानों के लिए बहुत ही खास होता है. रमजान में रोजा, इबादत, जकात और नमाज का महत्व है. वैसे तो रमजान का हर दिन पाक और इबादत वाला होता है, लेकिन जैसे-जैसे रमजान अपने आखिरी दस दिनों में पहुंचता है, वैसे-वैसे इसकी अहमियत और बढ़ जाती है.
रमजान का 23वां रोजा भी इन्हीं खास दिनों में है, जब मुसलमान ज्यादा से ज्यादा इबादत और दुआ में वक्त बिताते हैं. इस्लाम में तेईसवें रोजा को दोजख से निजात का रास्ता बताया गया है.
शुक्रवार 13 मार्च 2026 को रमजान का तईसवां रोजा रखा जाएगा. रमजान में हर दिन की शुरुआत सहरी से होती है और पूरे दिन रोजा रखने के बाद शाम को इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है. रोजा मुकम्मल होने के लिए सही समय पर सहरी और इफ्तार करना बेहद जरूरी होता है. इसलिए रोजेदार जान लें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कानपुर, चैन्नई समेत अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय (13 March 2026 Sehri-Iftar Timing).
सहरी और इफ्तार में रोजेदार इन बातों का ध्यान रखें













