
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगी नकारात्मकता, आएगी सुख-समृद्धि!
ABP News
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च 2026 से शुरू हो रही है. चैत्र नवरात्रि के खास मौके पर मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए घटस्थापना से पहले 5 चीजें घर में लाए.
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर देवी दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कुछ पारंपरिक उपायों का पालन करना बेहद फलदायी माना जाता है.
ज्योतिष के मुताबिक, नवरात्रि 2026 के प्रारंभ से पहले कुछ वस्तुओं को घर में लाने से नकारात्मकता दूर होती है और सुख एवं समृद्धि प्राप्त होती है. चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च 2026 से हो रही है.
नवरात्रि का त्योहार केवल उपवास और संयम तक ही सीमित नहीं है, यह घर की ऊर्जा को शुद्ध करने का भी समय है. ऐसा माना जाता है कि, घटस्थापना से पहले कुछ पवित्र वस्तुओं को घर में लाने से वास्तु दोष दूर होने के साथ आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं.
चैत्र नवरात्रि से पहले सोने या चांदी का सिक्का खरीदना काफी शुभ माना जाता है. यदि सिक्के पर देवी लक्ष्मी या भगवान गणेश की छवि अंकित हो यह और भी शुभ होता है. नवरात्रि के दौरान पूजा के लिए इसे अपनी तिजोरी में रखें और बाद में भी इसे अपनी मनी लॉकर में रखें. इससे पूरे साल धन की निरंतर प्राप्ति सुनिश्चित होती है.













