
UPPCS 2023 Paper Leak: रिजल्ट आने के 20 दिन बाद अभ्यर्थियों ने लगाया पेपर लीक का आरोप, आयोग ने कही ये बात
AajTak
UPPCS 2023 की परीक्षा का परिणाम जनवरी महीने में घोषित किया जा चुका है. लेकिन अब कुछ उम्मीदवारों का कहना है कि पेपर पहले ही लीक हो गया था. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन आरापों को खारिज कर दिया है.
UPPSC Paper Leak: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने दावा किया कि परीक्षा होने से पहले ही पेपर लीक हो गया है. अब पेपर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों ने पेपर का स्क्रीनशॉट और वीडियो शेयर करते हुए यह कारवाई की मांग की है.
आयोग ने आरोपों को बताया गलत
उम्मीदवारों का कहना है कि उन्हें समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के 411 पदों के लिए परीक्षा के उत्तर मिल गए हैं. बता दें कि परीक्षा राज्य के 58 जिलों में आयोजित की गई थी. बाराबंकी, गाज़ीपुर, कानपुर और अयोध्या जिलों में कई उम्मीदवारों ने दावा किया कि पेपर लीक हुआ था. हालांकि, यूपीपीएससी ने पेपर लीक के उम्मीदवारों के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि परीक्षा सुचारू रूप से और ईमानदारी से हुई थी.
सिद्धार्थ गुप्ता ने किया टॉप
बता दें कि इस परीक्षा में टॉप 20 अभ्यर्थियों में 13 पुरुष और 7 महिला अभ्यर्थी चयनित हुए हैं. सहारनपुर के सिद्धार्थ गुप्ता ने प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में टॉप किया है, जबकि प्रयागराज के बेली कॉलोनी के रहने वाले प्रेम शंकर पांडेय ने दूसरा और हरदोई के सात्विक श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान हासिल किया है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












